दिल्ली मेट्रो के अनेक स्टेशन बंद होने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जानिए क्या बोले CJI

सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद होने का मामला आखिरका देश की शीर्ष अदालत में पहुंच गया है। सीजेआई का इस मामले पर बड़ा बयान सामने आया है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 23 July 2026, 12:14 PM IST

New Delhi: पेपर लीक मामले के खिलाफ युवाओं और छात्रों के प्रदर्शन के चलते जंतर मंतर और संसद के आसपास 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने का मामला आखिरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकीलों ने यह मामला भारत के मुख्य न्यायाधीश के सामने उठाया है। सीजेआई ने भी इस पर फैसला सुनाने का आश्वासन दिया है।

मेट्रो के कई स्टेशन बंद होने के कारण यात्रियों की परेशानियां बढ़ी

दिल्ली मेट्रो ने संसद के मानसून सत्र और जंतर मंतर पर प्रदर्शन के चलते भीड़ को काबू करने और सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के निर्देश पर मेट्रो के 16 स्टेशनों को यात्रियो के प्रवेश और निकासी के लिए बंद कर दिया गया है। बुधवार सुबह से शुरू हुई यह बंदी गुरूवार को भी जारी है। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मेट्रो के कई स्टेशन बंद होने के कारण यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रैफिक व्यस्था भी कई जगहों पर चरमराती नजर आ रही है।

मेट्रो स्टेशनों के बंद का यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकीलों ने देश के मुख्य न्यायाधीश के सामने यह मामला उठाया। सीजेआई सूर्य कांत ने कहा है कि वह इस मामले को लंच के बाद देखेंगे।

सुप्रीम कोर्ट मामले की समीक्षा और सभी पक्षों की राय के बाद मेट्रो स्टेशनों के बंद होने पर फैसला देते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने गुरुवार को कहा कि यदि दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नहीं खोला गया, तो सुप्रीम कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप करेगा।

यह भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो के अनेक स्टेशन बंद होने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जानिए क्या बोले CJI

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर

दिल्ली पुलिस का निर्देश: प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने निर्देश जारी किए।

16 स्टेशन सील: पुलिस के निर्देशों के बाद दिल्ली मेट्रो ने जंतर-मंतर और संसद के नजदीकी 16 स्टेशनों में यात्रियों के प्रवेश और निकासी (एंट्री-एग्जिट) पर पूरी तरह रोक लगा दी।

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद मैनपुरी में सपा नेताओं को किया हाउस अरेस्ट, महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बर्बरता का आरोप

बुधवार से जारी है पाबंदी, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

सुरक्षा के नाम पर उठाए गए इस कदम से आम यात्रियों की मुसीबतें बेहद बढ़ गई हैं। मेट्रो स्टेशनों की यह बंदी बुधवार सुबह से शुरू हुई थी, जो गुरुवार को भी लगातार जारी है।

यात्रियों की परेशानी: अचानक स्टेशन बंद होने से दैनिक यात्रियों, कामकाजी लोगों और छात्रों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़कों पर जाम: मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने के कारण कई इलाकों में सड़क यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

Location :  New Delhi

Published :  23 July 2026, 11:42 AM IST