
कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली के कई रास्तों पर पाबंदी (Img: AI Generated Image)
New Delhi: सावन महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में कांवड़ यात्रा का उत्साह दिखाई देने लगा है। उत्तराखंड के गोमुख, गंगोत्री और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त दिल्ली के रास्ते हरियाणा और राजस्थान की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर खास तैयारी की है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को कई रास्तों पर बदलाव और प्रतिबंधों की जानकारी दी है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा को देखते हुए 30 जुलाई से 12 अगस्त तक कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। ट्रक और बड़े कमर्शियल वाहनों को कुछ रास्तों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि दिल्ली में चलने वाली बसों को इस प्रतिबंध से राहत दी गई है। पुलिस ने भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज के बीच जीटी रोड, भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक वजीराबाद रोड, विकास मार्ग, पुश्ता रोड, लोनी रोड और आशा राम त्यागी मार्ग (रोड नंबर-66) पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
TRAFFIC ADVISORY
Special traffic arrangements are in place in the Southern Range for Kanwar Yatra 2026 from 30.07.2026 to 11.08.2026.
Traffic congestion and diversions are expected due to the movement of Kanwariyas and Kanwar camps along major routes.
📍 ADVISORY
•Avoid… pic.twitter.com/4mOXoD5HKg— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 30, 2026
भारी वाहनों को अब एनएच-9 और एनएच-44 जैसे वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान इन मार्गों की स्थिति देखकर ही घर से निकलें।
कांवड़ यात्रा के सबसे व्यस्त समय को देखते हुए 9 अगस्त सुबह 7 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज के बीच जीटी रोड का हिस्सा आम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी कांवड़ यात्री या उनके वाहनों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाने की अनुमति नहीं होगी। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
ये भी पढ़ें- Follow UP: कौन है स्मृति सिंह? जिन्होंने CJP Protest में PM Modi पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका पर करवाई FIR
TRAFFIC ADVISORY
Special traffic arrangements are in place in connection with Kanwar Yatra 2026 from 30.07.2026 to 11.08.2026.
Traffic congestion and diversions are expected due to the movement of Kanwariyas and Kanwar camps along designated routes.
📍ADVISORY
•Avoid… pic.twitter.com/BplaDIpwRn— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 30, 2026
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी है। उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व, मध्य और बाहरी दिल्ली समेत कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर-पूर्व दिल्ली में ऐसे कई प्रमुख प्रवेश मार्ग हैं जहां से कांवड़िए शहर में दाखिल होते हैं। इन स्थानों पर पीसीआर वैन, क्विक रिस्पॉन्स टीम और सहायता शिविर लगाए गए हैं।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर स्टेशन और अन्य आपात सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया है, ताकि यात्रा के दौरान बेहतर तालमेल बना रहे। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और आम लोगों की परेशानी दोनों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
Location : New Delhi
Published : 30 July 2026, 8:26 PM IST