Cyclone Ditwah Alert: तमिलनाडु में भारी तबाही, तीन मौतें; क्या भारत पर भी आने वाला है बड़ा संकट?

श्रीलंका में भीषण तबाही मचा चुका चक्रवाती तूफान दितवाह (Cyclone Ditwah) अब भारत के तटों की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। देश के कई दक्षिणी राज्यों में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश, तेज़ हवाओं और समुद्री उफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 November 2025, 7:31 PM IST
google-preferred

New Delhi: श्रीलंका में भीषण तबाही मचा चुका चक्रवाती तूफान दितवाह (Cyclone Ditwah) अब भारत के तटों की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। देश के कई दक्षिणी राज्यों में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश, तेज़ हवाओं और समुद्री उफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।

भारत के तटों से मात्र 80 किलोमीटर दूर पहुंचा दितवाह

तूफान दितवाह ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है और यह अब तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र से लगभग 80 किमी की दूरी पर पहुंच चुका है। IMD के अनुसार, गुरुवार सुबह 8:30 बजे यह पुडुचेरी से 110 किमी दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 140 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। दोपहर तक तूफान तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से लगभग 60 किमी और शाम तक 30 किमी की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित रहने की संभावना है।

New Delhi News: नापाक पाक नहीं आ रहा बाज, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश, मिला करारा जवाब

30 नवंबर-1 दिसंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान दितवाह की वजह से 30 नवंबर और 1 दिसंबर को दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगानाइन क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा केरल, माहे, उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी है। कुछ क्षेत्रों में गरज, बिजली के साथ तेज हवाएँ भी चलने का अनुमान है।

रेड अलर्ट जारी-तटीय क्षेत्रों को सचेत रहने का निर्देश

मौसम विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि पिछले छह घंटों के भीतर दितवाह लगभग 7 किमी प्रति घंटा की गति से उत्तर दिशा में बढ़ा है। टीमों को तटीय क्षेत्रों में तैनात रखा गया है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

श्रीलंका में दितवाह से भारी तबाही-लगभग 200 लोगों की मौत

दितवाह का सबसे भयावह रूप अभी श्रीलंका ने देखा है। अत्यधिक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश में भारी तबाही हुई। श्रीलंका के डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) के अनुसार  193 लोगों की मौत हो चुकी है। 228 लोग लापता, 9,68,304 लोग प्रभावित और  2,66,114 से अधिक परिवार प्रभावित है। राहत और बचाव कार्यों में भारत की NDRF और भारतीय वायुसेना श्रीलंकाई अधिकारियों की मदद कर रही हैं। टीमों ने युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

New Delhi Railway Station Stampede: भगदड़ में जान गंवाने वालों के नाम और पते आये सामने, देखिये सूची

भारत में अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण

IMD ने चेतावनी दी है कि अगला 48 घंटे दक्षिण भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। राज्यों को सतर्क रहने, तटीय इलाकों को खाली करने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। दितवाह की रफ्तार और दिशा में बदलाव पर नजर रखते हुए लगातार अपडेट जारी किए जा रहे हैं।

 

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 30 November 2025, 7:31 PM IST