सावधान! फिर लौट आया कोरोना, अब तक 3 लोगों की मौत, संक्रमण के 13 मामले आए सामने

आंध्र प्रदेश में कोविड के कुछ नए मामले और चार मौतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है, लेकिन कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो सतर्क रहने का संकेत देते हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 July 2026, 4:55 PM IST
google-preferred

New Delhi: कोरोना वायरस फिर चर्चा में है। आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आए हैं। इनमें चार संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है। खास बात यह है कि जिन मरीजों की मौत हुई, वे पहले से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरपांडियन ने बताया कि इस अवधि में सामने आए सभी मामले अलग-अलग इलाकों से जुड़े हैं। किसी एक जगह पर संक्रमण का बड़ा क्लस्टर नहीं मिला है, जिससे स्थिति फिलहाल नियंत्रण में मानी जा रही है।

चार मौतों के पीछे क्या रही वजह?

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिन चार मरीजों की मौत हुई, उन्हें पहले से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, किडनी संबंधी बीमारी और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। अधिकारियों का कहना है कि कोविड संक्रमण के साथ इन बीमारियों ने उनकी हालत और बिगाड़ दी। चार मौतों में तीन कडपा जिले से और एक काकीनाडा जिले से दर्ज की गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें- जेब ढीली होने से बचना है तो नियमों का करें पालन, देवरिया पुलिस की चालकों से अपील- ‘दस्तावेज रखें साथ’

सबसे ज्यादा मामले कडपा में मिले

आंध्र प्रदेश में इस साल कोविड का पहला मामला 26 जून को कडपा जिले में मिला था। इसके बाद 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 11 और नए संक्रमित सामने आए। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा आठ मामले कडपा में मिले हैं। गुंटूर में दो मरीज संक्रमित पाए गए, जबकि विशाखापत्तनम और काकीनाडा में एक-एक मामला दर्ज हुआ। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ये सभी मामले अलग-अलग मंडलों से आए हैं और किसी एक क्षेत्र में संक्रमण तेजी से फैलने के संकेत नहीं मिले हैं।

कितने मरीज ठीक हुए?

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित लोगों में से तीन मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। दो मरीज अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं, जबकि तीन मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।अधिकारियों ने बताया कि 26 जून से 15 जुलाई के बीच राज्य में कुल 67 कोविड टेस्ट किए गए। इनमें 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक अन्य मरीज की पुष्टि तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) में हुई।

ये भी पढ़ें- क्या आप भी हैं मानसिक तनाव से परेशान? उत्तर प्रदेश की इन 4 पवित्र चौखटों पर कदम रखते ही मिट जाएंगे सारे दर्द

देश के दूसरे राज्यों में भी मिले नए मामले

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार केवल आंध्र प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में भी कोविड के नए मामले सामने आए हैं। 1 जुलाई के बाद पूरे भारत में 339 संक्रमण दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 115 मामले केरल से आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 64, महाराष्ट्र में 43, तमिलनाडु में 39, दिल्ली और अंडमान-निकोबार में 18-18 तथा राजस्थान में 12 मामले दर्ज किए गए हैं। अन्य राज्यों से भी कुछ नए संक्रमण सामने आए हैं।

क्या फिर लौट रहा है कोरोना?

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल उपलब्ध आंकड़े किसी बड़े संक्रमण की लहर का संकेत नहीं देते। हालांकि वायरस पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है। इसलिए जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है या जो पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Location :  New Delhi

Published :  17 July 2026, 4:55 PM IST

Related News

Advertisement