हिंदी
विमान के अंदर से CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में (Img- X)
New Delhi: राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन से ठीक पहले पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी सख्ती पूरी तरह बढ़ा दी है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए IGI एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है।
उनके साथ पार्टी के अन्य नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से एयरपोर्ट परिसर और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही विमान IGI एयरपोर्ट पर लैंड हुआ और पुलिसकर्मी विमान के अंदर दाखिल हुए, वैसे ही वहां हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारियों और सीजेपी नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई।
अभिजीत दिपके ने पुलिस से साफ कहा कि 'मैं यहां गिरफ्तार होने ही आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।' हालांकि, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह औपचारिक गिरफ्तारी नहीं बल्कि एहतियातन हिरासत में लेने की कार्रवाई है। इसके बाद पुलिस तीनों नेताओं को विमान से उतारकर सुरक्षित तरीके से एक बस में ले गई।
CJP प्रदर्शन पर राहुल गांधी की पहली बार प्रतिक्रिया आई सामने, जानिये क्या कहा?
उल्लेखनीय है कि शनिवार का दिन राजनीतिक उठापटक से भरा रहा है। एक तरफ जहां यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से पुलिस ने हिरासत में लिया, वहीं दूसरी तरफ विमान से उतर रहे CJP के इन बड़े नेताओं को भी दबोच लिया गया।
कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने नेताओं की इस तरह हुई हिरासत की कड़ी निंदा की है। पार्टी का आज दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने का कार्यक्रम था, जिसके मद्देनजर पुलिस किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।
CJP Protest: IGI एयरपोर्ट पहुंचे अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर करीब 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में
राजधानी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने या बिना अनुमति के अशांति फैलाने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी, और इसी उद्देश्य के तहत एहतियातन यह गिरफ्तारियां और हिरासत की कार्रवाई की जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 10 October 2026, 12:02 PM IST