चंडीगढ़ से डाइनामाइट न्यूज़ पर एक बड़ी खबर है। यहां सेक्टर 37 में स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर एक बड़ा धमाका हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई।

धमाके के बाद मौके पर पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandigarh: चंडीगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर एक बड़ा धमाका बुधवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ है। इस धमाके के बाद अफरातफरी मच गई। धमाके की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीमे मौके पर पहुंच गई है और पुलिस इस धमाके की जांच में जुट गई है।
किस समय हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, यह धमाका शाम 4:30 बजे के करीब हुआ। पार्किंग और आसपास खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। धमाके के बाद गाड़ियों पर निशान नजर आए। मौके पर हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया।
Chandigarh BJP ofiice Blast: जोरदार धमाके के बाद चण्डीगढ़ बीजेपी ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी, पुलिस ने किया इलाका सील #BJP #ChandigarhBlast #ChandigarhPolice pic.twitter.com/Ezee7FgwMV
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 1, 2026
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमाका पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर पार्क की गई एक स्कूटी में हुआ। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह स्कूटी किसकी थी और किसने इसे वहां पार्क किया। फॉरेंसिक टीम मौके से सैंपल जुटा रही है।
धमाके के बाद पुलिस ने क्या एक्शन लिया?
घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर सुरक्षा को कड़ी कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं एहतियातन बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमों को भी बुलाया गया।
कोई जख्मी नहीं, लेकिन क्षति हुई
इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। भाजपा नेता और चंडीगढ़ के मेयर के भाई विनीत जोशी ने बताया कि कुछ गाड़ियों को हल्का नुकसान हुआ। भाजपा नेताओं का कहना है कि दफ्तर के भीतर तक धमाके की आवाज सुनाई दी।
कारण जानने में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, इस धमाके की तेज आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल, धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और फारेंसिक टीम ने धमाके वाले स्थल पर बैरिकेडिंग कर ली है। धमाका कैसे हुआ, इसका क्या एंगल है? इन सवालों का जवाब तलाशा जा रहा है।