बीजेपी अध्यक्ष Nitin Nabin ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये भावुक पोस्ट, जानिए क्यों छलका उनका दर्द

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बहुत भावुक प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में खुद के जीवन में खालीपन का जिक्र किया है। जानिए उनके जीवन का खालीपन क्या है?

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 March 2026, 12:24 AM IST

New Delhi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उनकी भावुकता झलक रही है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में खुद के जीवन में खालीपन का जिक्र किया है।

ये है उनके दिल का दर्द

भाजपा अध्यक्ष ने लिखा है कि माँ की परछाई तो नहीं है पर माँ का एहसास आज भी उसी तरह जिवंत है। पिछले 5 वर्षों में कई मुकाम और प्रतिष्ठा मिली पर उन सब के बीच में कुछ खालीपन का एहसास हमेशा दिल को कचोटता भी है।

उन्होंने कहा कि मेरे मंत्री बनने के कुछ दिन बाद मां हम सब को छोड़कर चली गई, लगता है जैसे वो उसी दिन के इंतजार में थी। उसने मुझे आशीर्वाद दिया फिर अपनी अंतिम यात्रा पर चली गई। माँ के होने और न होने का अन्तर शायद वही लोग समझ सकते हैं जिन्होंने माँ को खोया हो।

Akhilesh Yadav Rally: 15 लाख, नौकरी और एनकाउंटर… अखिलेश ने दादरी से खोली सियासी ‘फाइल’!

मां को बताया अनमोल

उन्होंने अपने इस भावुक पोस्ट में लिखा कि मित्रों जब तक माँ हैं उसको पूरा सम्मान एवं समय दो, दुनिया की सबसे कीमती चीज़ माँ है जब तक वो है उसको हमेशा खुश रखो और पूरा समय दो क्योंकि जो उसने दिया है वो तुम्हें कोई दे ही नहीं सकता। माँ तुम्हारे अंदर का विश्वास है, माँ हर खुशी, माँ तुम्हारे ऊर्जा है जिससे तुम दुनिया से लड़ते हो। माँ के श्री चरणों को शत शत बार नमन।

बता दें कि नितिन नवीन ने रविवार को असम के दौरे पर थे। उन्होंने रैली को संबोधन के दौरान कहा कि पार्टी असम में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि असम में पहली बार हमने सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। उसके बाद हिमंत विस्वा सरमा आए और अब एक बार उन्हीं के नेतृत्व में बीजेपी हैट्रिक लगाएगी।

Bureaucracy News: यूपी में बडा प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईएएस को मिली ये जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि मैं जब पार्टी के काम से 2009-10 में यहां आता था, तो यहां का माहौल बहुत खराब था। यहां सिर्फ हिंसा होती थी। उस समय विकास की कोई चर्चा ही नहीं होती थी।  जब मैं एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना चाहता था तो तनाव बना रहता था। लोग केवल हिंसा और आंदोलन की ही चर्चा किया करते थे। लेकिन आज सिर्फ और सिर्फ विकास की चर्चा करते हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 29 March 2026, 11:54 PM IST