हिंदी
एनटीए (Img: Pinterest)
New Delhi: शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों के बाद NTA के परीक्षा पैनल में भारी फेरबदल किया जा रहा है। व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुराने 600 विषय विशेषज्ञों (सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स) की छुट्टी कर दी गई है और उनकी जगह नए विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा है।
इसके अलावा, अगले कुछ हफ्तों में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO), मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO), और टेस्ट सिक्योरिटी के महाप्रबंधक जैसे उच्च स्तर के 20 से 25 नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो तकनीक और सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
यह भी पढ़ें: Paper Leak Case: शिक्षा मंत्री का NTA के खिलाफ बड़ा एक्शन, 50 से अधिक कर्मचारी हटाए गये, कई रडार पर
भविष्य में किसी भी तरह के पेपर लीक या अनियमितता को रोकने के लिए 'फोर-लेयर पेपर चेकिंग सिस्टम' (चार स्तरीय सुरक्षा जांच) लागू किया जा रहा है।
इस नई व्यवस्था के तहत प्रश्नपत्रों की तैयारी, प्रिंटिंग और वितरण से लेकर मूल्यांकन तक हर चरण की चार अलग-अलग स्तरों पर गहन निगरानी की जाएगी। इसके अलावा गोपनीय संचालन वाले कमरों, डिवाइसेस को जमा करने के नियमों और एयर-गैप्ड कंप्यूटर प्रणालियों से जुड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल को और अधिक कड़ा बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: NEET UG Result 2026: आखिर किस पर भरोसा करें? रिजल्ट पर उठे बड़े सवाल, छात्रों के दावों और NTA के जवाब से बढ़ा विवाद
NTA के परिसरों की भौतिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। नई दिल्ली में ओखला स्थित NTA कार्यालय को जल्द ही मिंटो रोड स्थित नए परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा।
नए परिसरों की सुरक्षा का पूरा जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के पास होगा। उल्लेखनीय है कि नीट विवाद के बाद से अब तक 50 से अधिक अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है, और अब यह पूरी कार्रवाई परीक्षा एजेंसी पर छात्रों के भरोसे को फिर से बहाल करने की दिशा में उठाई गई है।
Location : New Delhi
Published : 19 August 2026, 12:17 PM IST