Bengal Supplementary Voter List: बंगाल में 29 लाख वोटरों पर आया चुनाव आयोग का ये बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग ने सोमवार देर रात को एसआईआर प्रक्रिया के बाद पहली पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है। यह सूची उन मतदाताओं की है, जिनके नाम ‘निर्णय प्रक्रिया’ के अधीन थे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 March 2026, 5:58 AM IST

 New Delhi: भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार देर रात पश्चिम बंगाल के लिए पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट यानि पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है। यह सूची उन मतदाताओं की है, जिनके नाम 'निर्णय प्रक्रिया' के अधीन थे और जिन पर न्यायिक अधिकारियों ने फैसला लिया है। सूची जारी होने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है।

60 लाख नाम थे जांच के दायरे में

दरअसल निर्वाचन आयोग द्वारा 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में लगभग 60 लाख नामों को ‘विचाराधीन’ के रूप में दर्शाया गया था।  इसके बाद, इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाए या हटाया जाए, यह निर्धारित करने के लिए 705 न्यायिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के अनुसार, अब तक लगभग 29 लाख नामों पर फैसला लिया जा चुका है।

Delhi Firing: छावला में जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक; दो करोड़ की रंगदारी से जुड़ा मामला

कैसे हुई जांच प्रक्रिया

अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया काफी विस्तृत और पारदर्शी रही है। 705 न्यायिक अधिकारियों को इस काम में लगाया गया था, जिन्होंने तय किया कि किस नाम को सूची में शामिल करना है और किसे हटाना है। आयोग ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत की गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

इनमें से लगभग 29 लाख नामों पर अब तक फैसला हो चुका है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने नाम पहली पूरक सूची में रखे गए और कितने हटाए गए हैं। कई लोगों ने बताया कि सूची उपलब्ध तो कराई गई थी, लेकिन उसे डाउनलोड नहीं किया जा सका।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि पूरक मतदाता सूची में कितने नाम जोड़े गए हैं और कितने हटाए गए हैं। कई लोगों ने यह भी शिकायत की कि वेबसाइट पर सूची उपलब्ध होने के बावजूद उसे डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है।

Colombia Plane Crash: कोलंबिया में कैसे हुआ सेना का विमान क्रैश, 77 लोगों को ऐसे निकाला जिंदा

दो चरणों में होंगे चुनाव

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव दो चरणों- 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

अधिकारियों के मुताबिक यह सूची ECI Net ऐप समेत कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि हर बूथ की सूची चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देर रात करीब 11.55 बजे उपलब्ध कराई गई।हालांकि वेबसाइट पर सूची उपलब्ध होने के बावजूद उसे डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 24 March 2026, 5:58 AM IST