Delhi Bomb Threat: दिल्ली में फिर हड़कंप, कनॉट प्लेस में बैंक को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और बैंक के अंदर व आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। फिलहाल जांच जारी है। ताज़ा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 November 2026, 2:01 PM IST

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस में स्थित एक बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गये हैं। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच की जा रही है। लाल किले पर ब्लास्ट की बरसी पर मिली इस धमकी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक धमकी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बैंक के अंदर और बाहर लोगों में दहशत का माहौल है।

हालांकि दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। धमकी किसने और क्यों दी, यह सबसे बड़ा सवाल है।

पुलिस कई एंगल से इस धमकी की जांच कर रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि क्या इसका कोई आतंकी कनेक्शन है या महज दहशत फैलाने के इरादे से धमकी दी गई है। बहरहाल, पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से इसकी जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कनॉट प्लेस के बीचोंबीच स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा को  बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। बैंक के अंदर और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सबसे खास बात यह है कि बैंक को बम की धमकी लाल किले ब्लास्ट की बरसी पर मिली है। एक साल पहले 10 नवंबर को ही दिल्ली के लाल किले के मेट्रो स्टेशन के गेट पर एक कार में बम ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में कुछ लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गये थे।

लाल किला ब्लास्ट के बाद में जांच के बाद सामने आया कि यह एक आतंकी हमला था। इस धमाके के मास्टरमाइंड की कार के अंदर ही धमाके में मौत हो गई थी। इस धमाके के तार सीमा पार पाकिस्तान से जुड़े हुए पाए गये, जिसे फरीदाबाद स्थित मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और उसके साथियों ने अंजाम दिया था।

लाल किले ब्लास्ट की बरसी पर मिली बम धमाके को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई बताई जा रही है।

 

Location :  New Delhi

Published :  10 November 2026, 1:36 PM IST