देश की राजधानी नई दिल्ली में बने भारतीय मंडपम में पीएम मोदी ने एआई समिट का उद्घाटन कर दिया है। वैश्विक स्तर की एआई समिट की मेजबानी करने का जो भारत को मौका मिला है। वो पूरी दुनिया में हमारी तकनीक, नवाचार और समृद्धि का लोहा मनवा रहा है। आयोजन 16 से लेकर 20 फरवरी तक चलने वाला है।

तकनीकी कौशल
New Delhi: देश की राजधानी नई दिल्ली में बने भारतीय मंडपम में पीएम मोदी ने एआई समिट का उद्घाटन कर दिया है। वैश्विक स्तर की एआई समिट की मेजबानी करने का जो भारत को मौका मिला है, वो पूरी दुनिया में हमारी तकनीक, नवाचार और समृद्धि का लोहा मनवा रहा है। आयोजन 16 से लेकर 20 फरवरी तक चलने वाला है, जिसमें 20 से भी ज्यादा देशों के राष्ट्रप्रमुख शिरकत करने जा रहे हैं। साथ ही दुनिया भर के दिग्गज उधोगपति भी समिट का हिस्सा बनने जा रहे हैं, वहीं आम लोगों के लिए भी समिट में पहुंचने के लिए व्यवस्थाओं का खास ध्यान रखा गया है। आइए, अब जानते हैं कि इस वैश्विक समिट के दौरान क्या कुछ रहने वाला है।
AI समिट 2026 की शुरुआत
सर्वजन हिताय,सवर्जन सुखाय थीम पर आधारित एआई 2026 समिट की शुरुआत पीएम मोदी के द्वारा औपचारिक उद्घाटन के साथ कर दी गई। इस दौरान पीएम मोदी ने एक्सपो में लगे दुनिया भर के पवेलियन का दौरा भी किया। साथ ही उन्होंने नए एआई उपकरणों की और उनसे जुड़ी तकनीकों के बारे में भी जानकारी ली, वहीं पवेलियन का प्रतिनिधित्व कर रहे उधमियों ने भी उत्साह के साथ अपने मॉडलों की बारीकी से जानकारी साझा की। आपको बता दें कि समिट के पहले दिन रिलॉयंस इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी भी पहुंचे, जिन्होंने अपने पवेलियन पर एआई तकनीक से जुड़ी हुई काफी सारी सुविधाओं का प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही इस बारे में पीएम मोदी के साथ भी जानकारी शेयर की और भविष्य आने वाली रिलांयस ग्रुप से जुड़ी सुविधाओं से भी अवगत कराया।
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
पीएम मोदी ने कार्यक्रम शुरु होने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी। साथ ही देश-दुनिया को कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण भी दिया। पीएम मोदी ने इस दौरान पोस्ट करते हुए लिखा कि एआई समिट शुरु हो रही है। इस समिट में हिस्सा लेने आए दुनिया भर के नेताओं, बड़े बिजनेसमैन, इनोवेटर्स, पॉलिसी बनाने वालों, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी के जानकारों का दिल से स्वागत करता हूं, वहीं इस दौरान समिट की थीम चर्चा का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि समिट की थीम 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' यानी 'सबका भला और सबकी खुशी' है।
वैश्विक शक्ति भारत में एकजुट
तकनीक के नवाचार से पूरी दुनिया को रुबरु कराने के लिए भारतीय धरती पर AI समिट2026 का आगाज हो चुका है। एआई की नई तकनीक और सुविधाओं से सुस्जित इस समिट की मेजबानी स्वतंत्र रुप से भारत की ओर से की जा रही है। समिट के दौरान देश दुनिया की तमाम वो शख्सियतें पहुंचने वाली है जिनका एक एक्शन पूरी दुनिया पर गहरा असर छोड़ता है। आपको बता दें कि समिट के चलते माईक्रोसॉफ्ट से लेकर गूगल जैसी दिग्गज कंपनियों के दिग्गज भारत पहुंचने वाले हैं, वहीं साथ ही कई बड़े देशों के राष्ट्र अध्यक्ष भी इस महासमिट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। जानकारी के मुताबिक समिट में 20 से भी ज्यादा देशों के राष्ट्र अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचने की संभावना है।
1..वैश्विक नेता बनेंगे समिट का हिस्सा
भारत की मेजबानी में चल रही एआई समिट 2026 में भाग लेने के लिए दुनिया भर से लोग पहुंच रहे हैं, वहीं साथ ही इस आयोजन में आम से खास लोगों का जमावड़ा लगने जा रहा है। आपको बता दें कि आयोजन में 20 के करीब राष्ट्र अध्यक्ष भाग लेने वाले हैं, जिनमें फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा,आबूधाबी क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद,फिनलैंड प्रधानमंत्री पेटरी ओर्पो जैसे दिग्गज शिरकत करेंगे।
2..दुनिया के उद्योगपति एक छत के नीचे
समिट के दौरान 19 फरवरी का दिन भारत और पूरी दुनिया के लिए कुछ खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन एक्सपो के चलते सबसे ज्यादा वीआईपी मूवमेंट देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि समिट में दुनिया भर के राष्ट्र अध्यक्षों के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले उद्योगपति भी पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार एआई सम्मेलन में गूगल सीईओ सुंदर पिचई,गेट्स फाउंडेशन के प्रमुख बिल गेट्स, ओपनएआई के प्रमुख सैम ऑल्टमैन, एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग जैसे विदेशी दिग्गज पहुंचने वाले हैं, वहीं साथ ही समिट में भारतीय उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां भी अपनी मौजूदी दर्ज करवाती हुई नजर आएगी। आपको बता दें कि कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी,टाटा संस से एन चंद्रशेखरन,इंफोसिस के नंदन नीलेकणि और भारती इंटरप्राइजेज के प्रमुख सुनील भारती मित्तल की पहुंचने की संभावना है।
20 फरवरी तक चलेगी AI समिट
पीएम मोदी ने कल भारत मडंपम मे शाम को उद्घटान करके सम्मेलन की शुरुआत कर दी है। समिट 16 से लेकर 20 फरवरी तक चलने वाली है, जिसमें 17 फरवरी के कार्यक्रम को पूरी तरह से आम इंसान पर केंद्रित करके रखा गया। आपको बता दें कि खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य,दिव्यांगजनों, एनर्जी और जेंडर एम्पावरमेंट से जुड़ी 6 किताबों का भारत मंडपम में आज विमोचन किया जाएगा। किताबों को रिसर्च के द्वारा लिखा गया है जिनका उद्देश्य आम जनता को किताबों की मदद से एआई के बारे में जानकारी देकर तरक्की का रास्ता दिखाना है।
AI मॉडल बने आकर्षण का केंद्र
जनसंख्या के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े देश भारत में एआई सम्मेलन को लेकर खास तरह से तैयारी की गई। भारत उपभोक्ताओं के लिहाज से विश्व का सबसे बड़ा बाजार हैं। ऐसे में यहां पर आए AI तकनीक से जुड़े संगठनों ने अपने मॉडल को प्लेटफॉर्म पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। तो आईए, जानते समिट में किस तरह के मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं।
1..‘सोनम’ से हो रहा है समिट का स्वागत
एआई समिट में लगाए गए बेहतरीन AI मॉडल यहां पर पहुंचने वाले लोगों को दांतों तले अगुंली दबाने पर मजबूर कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक्सपो में भारत की पहली एआई महिला रोबोट को उतार गया है। एआई रोबोट का नाम सोनम रखा गया है जो कि वहां पर पहुंचने वाले लोगों को एक खास अंदाज में स्वागत करती हुई नजर आ रही है।
2..'रोबोटिक कुत्ते' ने सबको डाला हैरत में
एक्सपो के दौरान एक रोबोटिक कुत्ते को भी प्रदर्शनी के लिए उतारा गया है, जिसका आकर्षण समिट में पहुचने वाले हर व्यक्ति को अपनी और आकर्षित कर रहा है और दो घड़ी ठहर कर उसको देखने के लिए मजबूर कर रहा है। आपको बता दें कि तकनीक का इस्तेमाल करके तैयार किया गया ये मॉडल एक खास अंदाज में सुरक्षा करता है।
3..ग्लोबल विलेज के बहाने विदेशी भागीदारी
भारत मंडपम में चल रहे इस आयोजन में भारत के साथ-साथ दुनिया भर के देश उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं, जिसके चलते 13 देशों ने अपने अलग-अलग पवेलियन बनाए हैं जहां पर एआई तकनीक से जुड़े विदेशी जानकार अपने मॉडल और अनुभवों के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं।
कैसे पहुंचे AI समिट
भारत ने एआई समिट का शानदार आगाज करके पूरी दुनिया को बता दिया है कि अब हमारे देश को विकसित पथ पर जाने से कोई नहीं रोक सकता है, वहीं समिट को लेकर सबसे ज्यादा देश का युवा उत्साहित दिखाई दे रहा है। युवा हमारे देश की वो पीढ़ी है जिसे आने वाली जनरेशन को इस नई तकनीक से परिचित कराना है। आपको बता दें कि भारत में चल रही एआई समिट में लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से प्रवेश को बिल्कुल निशुल्क रखा गया है। कोई भी व्यक्ति एक्सपो की आधिकारिक वेबसाइट Impact.indiaai.gov.in पर जाकर पंजीकरण करके आसानी से एक्सपो में पहुंच सकता है। सम्मेलन में जाते समय बस आपको अपने साथ एक आईडी प्रूफ लेकर जाने का ध्यान रखना है। समिट में पहुंचने के लिए आप मेट्रो के माध्यम से सबसे आसानी से पहुंच सकते हैं। भारत मंडपम ब्लू लाइन के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 10 के काफी नजदीक है, जिसके चलते मेट्रो के गेट नंबर 10 से निकासी करके आप कुछ ही मिनटों में एक्सपो के प्रवेश गेट 10 और 4 पर पहुंच जाएंगे। आपको बता दें कि एक्सपो में आमजनों का प्रवेश इन्हीं दो गेटों से होने वाला है।