जिसके खौफ से कांपा था पाकिस्तान! उस ‘वॉर हीरो’ की कॉकपिट में धमाकेदार वापसी; अब इस एयरलाइन से भरेंगे नई उड़ान

2019 में MiG-21 लेकर पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों से मुकाबला करने वाले अभिनंदन वर्धमान अब एक नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। वीर चक्र से सम्मानित पूर्व वायुसेना अधिकारी के FLY91 से जुड़ने की खबर सामने आई है। अब सवाल है कि क्या जल्द ही यह वायुवीर यात्री विमान के कॉकपिट से उड़ान भरते दिखेंगे?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 3 September 2026, 4:08 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान अब विमानन क्षेत्र में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।  सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने गोवा की क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 में पायलट के तौर पर ज्वाइन किया है। बताया जा रहा है कि वह अगस्त 2026 में एयरलाइन से जुड़े। हालांकि, कंपनी के प्रवक्ता ने कर्मचारियों की निजी जानकारी का हवाला देते हुए इस संबंध में आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार किया है।

2019 के हवाई संघर्ष से बने थे देशभर में चर्चित

अभिनंदन वर्धमान साल 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हवाई संघर्ष के बाद सुर्खियों में आए थे। उस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी विमान को मार गिराने की कार्रवाई में हिस्सा लिया था। इसके बाद उनका MiG-21 विमान पाकिस्तान की सीमा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था।

करीब 60 घंटे बाद हुई थी भारत वापसी

अभिनंदन को पाकिस्तान में लगभग तीन दिनों तक हिरासत में रखा गया था। भारत की ओर से लगातार दबाव के बाद पाकिस्तान ने उन्हें रिहा किया और करीब 60 घंटे बाद वह भारत लौटे। उनकी वापसी के समय देशभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला था और अभिनंदन राष्ट्रीय स्तर पर एक चर्चित चेहरा बन गए थे।

Abhinandan Varthaman: विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान राष्ट्रपति के हाथों वीर चक्र से सम्मानित, जानिये उनकी बहादुरी के किस्से

वीर चक्र से किए गए सम्मानित

हवाई संघर्ष के दौरान प्रदर्शित साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए अभिनंदन वर्धमान को वर्ष 2021 में वीर चक्र से सम्मानित किया गया। वीर चक्र देश के प्रमुख युद्धकालीन वीरता पुरस्कारों में शामिल है। पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र में उनके साहस और असाधारण कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई थी।

FLY91 ने 2024 में शुरू की थी उड़ान सेवा

गोवा स्थित क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 ने मार्च 2024 में अपनी व्यावसायिक उड़ान सेवाएं शुरू की थीं। कंपनी के पास वर्तमान में ATR 72-600 विमानों का बेड़ा है। एयरलाइन के प्रमुख परिचालन केंद्र गोवा और हैदराबाद में हैं। ऐसे समय में अभिनंदन के इस एयरलाइन से जुड़ने की खबर सामने आई है, जब देश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा था तनाव

साल 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उस समय और बढ़ गया था, जब भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसके अगले दिन पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसी दौरान भारतीय वायुसेना और पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के बीच हवाई संघर्ष हुआ था।

Fighter Aircraft Crashes: एयरफोर्स का MiG-21 लड़ाकू विमान क्रैश, चार लोगों की मौत, जानिये कैसे हुआ हादसा

MiG-21 लेकर मुकाबले में उतरे थे अभिनंदन

उस समय अभिनंदन वर्धमान विंग कमांडर के पद पर तैनात थे और MiG-21 बाइसन उड़ा रहे थे। हवाई मुठभेड़ के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी F-16 को मार गिराने का दावा किया गया था। हालांकि, इसी कार्रवाई के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर पाकिस्तान की सीमा में जा गिरा और उन्हें वहां हिरासत में ले लिया गया।

अब आसमान में नई जिम्मेदारी

वायुसेना में लंबी और चुनौतीपूर्ण सेवा के बाद अभिनंदन वर्धमान के FLY91 से जुड़ने की खबर उनके करियर के एक नए अध्याय की ओर इशारा करती है। यदि यह नियुक्ति आधिकारिक रूप से पुष्टि होती है, तो अब वह सैन्य लड़ाकू विमान के बजाय यात्री विमान के कॉकपिट से अपने विमानन अनुभव को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।

Location :  New Delhi

Published :  3 September 2026, 4:08 PM IST

Related News

Advertisement