
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Mumbai: महाराष्ट्र के ठाणे से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मालशेज घाट के करीब मुरबाड तालुका में नेशनल हाईवे नंबर 61 पर रविवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।
यहां खेडले-तालवाले गांव के लोगों को लेकर जा रही एक पिकअप वैन की सामने से आ रही तेज रफ्तार पोल्ट्री वैन से सीधी और भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए और हाईवे पर दूर तक गाड़ियों के पुर्जे बिखर गए।
इस खौफनाक हादसे में पिकअप वैन में सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मारुति तुकाराम खारे, उनके 25 वर्षीय बेटे अजीत मारुति खपारे और 40 वर्षीय वैन ड्राइवर राम मालू सपाटे के रूप में हुई है।
97 वोटर, 700 नहीं, गोवा से लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र तक; चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट पर क्या बताया?
एक ही परिवार के पिता-बेटे की अचानक हुई इस मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। टोकावाडे पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट इंस्पेक्टर शीतल कुमार नाइक ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
14 फैसलों पर उठे सवाल, अब कोर्ट में होगी सुनवाई! महाराष्ट्र की SIR प्रक्रिया को लेकर बढ़ी हलचल
शुरुआती पड़ताल के आधार पर पुलिस ने पोल्ट्री वैन के ड्राइवर के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Location : Mumbai
Published : 28 September 2026, 12:40 PM IST