Mumbai Crime: मेरठ के ‘ब्लू ड्रम मर्डर’ जैसी खौफनाक वारदात, प्रेमिका ने पति और भाई के साथ मिलकर की इंजीनियर की हत्या

मुंबई के वसई में 26 साल के इंजीनियर अरबाज खान की बेरहमी से हत्या कर शव को ड्रम में फेंक दिया गया। प्रेमिका ने पति और भाई के साथ मिलकर रची थी खूनी साजिश। मोबाइल लोकेशन से खुला सनसनीखेज राज

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 May 2026, 3:30 PM IST

Mumbai: वसई इलाके में एक 26 साल के सिविल इंजीनियर की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले और सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि हत्या से पहले युवक के हाथ बांधे गए थे और प्लास्टिक के पाइप से उसकी जमकर पिटाई की गई थी। इसके बाद उसकी जान ले ली गई।

इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए युवक के शव को एक बड़े हरे रंग के ड्रम में भरा और उसे एक सुनसान नाले में फेंक दिया। इस वारदात ने मेरठ के मशहूर 'ब्लू ड्रम मर्डर' केस की यादें ताजा कर दी हैं।

मुंब्रा का रहने वाला था मृतक अरबाज

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय अरबाज मकसूद अली खान के रूप में हुई है। वह ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके का रहने वाला था और डोंबिवली की एक बहुत बड़ी रियल एस्टेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करता था।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय मुख्य आरोपी महिला महजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या में महिला का पति हसन और उसका एक दोस्त भी शामिल थे, जो फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

महाराष्ट्र गृह विभाग का बड़ा एक्शन: ’12वीं फेल’ फेम मनोज शर्मा बने मुंबई के नए जॉइंट CP, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

काम के बहाने निकला और हो गया लापता

यह पूरी घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है। अरबाज खान अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह काम के सिलसिले में दादर जा रहा है। लेकिन जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। हर जगह काफी तलाश करने के बाद भी जब अरबाज का कोई सुराग नहीं मिला, तो थक-हारकर उसके पिता ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी (Missing) की शिकायत दर्ज कराई।

मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब पुलिस ने जांच शुरू की तो सबसे पहले अरबाज के कॉल रिकॉर्ड और मोबाइल की लोकेशन खंगाली गई। जांच में पुलिस को पता चला कि अरबाज की आखिरी लोकेशन वसई इलाके में थी। इसी दौरान पुलिस को एक और बड़ा सुराग मिला कि अरबाज की कथित गर्लफ्रेंड महजबीन शेख का मोबाइल भी उसी वक्त और उसी इलाके में एक्टिव था। शक होने पर पुलिस ने महजबीन को हिरासत में लिया।

मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने IPL में रचा इतिहास! मुंबई के खिलाफ ऐसा कहर बरपाया कि रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया नाम

पैसे ऐंठने के लिए बिछाया था मौत का जाल

शुरुआत में आरोपी प्रेमिका महजबीन पुलिस को लगातार गुमराह करती रही और मनगढ़ंत कहानियां सुनाती रही। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पूरा सच उगल दिया। जांच में सामने आया कि आरोपियों का असली मकसद अरबाज को अपने जाल में फंसाकर उससे मोटी रकम ऐंठना था। जब बात बिगड़ गई तो उन्होंने मिलकर इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दे डाला।

Location :  Mumbai

Published :  16 May 2026, 3:30 PM IST