‘आओ और हमारी लाशें ले जाओ!’ पिता को मैसेज भेज नौसेना जवान ने मिटा दिया पूरा परिवार, पढ़ें मुंबई की ये खौफनाक वारदात

दक्षिण मुंबई के नेवी नगर में नौसेना जवान पूरणमल मेहरा ने पत्नी और दो बेटों की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। पिता को वॉट्सऐप मैसेज, मोबाइल फोन फॉर्मेट करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले के अनसुलझे पहलुओं की जांच में जुटी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 August 2026, 12:35 PM IST

Mumbai: दक्षिण मुंबई के नेवी नगर इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट से दिल दहला देने वाली सच्चाई सामने आई है। नौसेना के जवान पूरणमल मेहरा ने पहले अपनी पत्नी ओमा और छोटे बेटे दर्श का तकिये से मुंह दबाकर दम घोंटा।

इसके बाद बड़े बेटे यश को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर मौत की नींद सुला दिया। तीनों की जान लेने के बाद पूरणमल ने लिविंग रूम में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कफ परेड पुलिस अब मृत जवान के खिलाफ ही हत्या की एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है।

डिप्रेशन, पारिवारिक तानें और इलाज का अनसुलझा पहलू

जांच में सामने आया है कि नौसेना में नौकरी के बावजूद पूरणमल गंभीर आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहा था। तानों से तंग आकर उसने दो साल से अपने माता-पिता से बात बंद कर रखी थी। पिछले एक साल से आईएनएस अश्विनी अस्पताल में उसका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था और वह सिक लीव पर था।

काल बनकर आई आग: मुंबई में कमर्शियल बिल्डिंग धू-धू कर जली, 11 लोगों की यूं बची जान

पूरणमल के इलाज में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था और वह कई बार परिवार को खुदकुशी की धमकी दे चुका था। घटना से 10 दिन पहले जब उसकी पत्नी के पिता उसे गांव ले जाने आए, तो पूरणमल ने जाने से इनकार कर फोन तोड़ दिया था।

'आकर शव ले जाना' और मोबाइल फॉर्मेट करने का राज

घटना से ठीक 24 घंटे पहले यानी 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे पूरणमल ने अपने पिता को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा "आना और हमारा शव लेकर जाना।" 15 अगस्त की सुबह मां ने मैसेज देखा और नौसेना कंट्रोल रूम को सूचित किया, लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था।

ग्रेटर नोएडा में बैठकर विदेशी लड़कियां दुनिया में कर रही थी नशे का सौदा, करोड़ों का माल देखकर मुंबई पुलिस की फटी आंखें

मरने से ठीक पहले पूरणमल ने अपना और पत्नी का मोबाइल फॉर्मेट कर दिया। पुलिस अब फॉरेंसिक और साइबर विशेषज्ञों की मदद से डेटा रिकवर कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर उसने किस साजिश या बातचीत के सबूत मिटाने की कोशिश की थी।

Location :  Mumbai

Published :  18 August 2026, 12:35 PM IST