Mumbai Local: गोरेगांव स्टेशन पर अचानक मोटरमैन केबिन में घुसी महिला, दरवाजे पर करने लगी ऐसी हरकतें, वीडियो वायरल

मुंबई के गोरेगांव स्टेशन पर एक महिला द्वारा मोटरमैन के केबिन में घुसने की कोशिश करने का वीडियो वायरल हो गया है। आरोप है कि महिला ने शराब पी रखी थी। पूरी कहानी जानें और यह भी कि रेलवे सुरक्षा पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 November 2026, 12:22 PM IST
google-preferred

Mumbai: सपनों की दुनिया मुंबई में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक महिला की अजीब हरकतों ने सभी को हैरान करके रख दिया। बता दें कि महिला लोकल ट्रेन के मोटरमैन केबिन में घुस गई और वहां विचित्र करतूतें करने लगी, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला नशे में होकर ऐसी हरकतें कर रही थी। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं है। पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।

गोरेगांव स्टेशन का वीडियो

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो मुंबई के गोरेगांव स्टेशन का है। वीडियो में एक युवती लोकल ट्रेन के मोटरमैन केबिन में अचानक एंट्र करने लगी। वह केबिन के दरवाजे में खड़ी हो गई और हैंडल को पड़ककर झूमने लगी। महिला केबिन के अंदर घुसने का प्रयास करती रही, पर वह अंदर नहीं जा पाई क्योंकि दरवाजा बंद था।

वीडियो में महिला की इस हरकत को देखकर लोगों को लगा रहा है कि महिला ने शराब पी है और वह यह सब नशे में कर रही है। लेकिन अभी तक इस दावे की पुष्टि करने वाली कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Mumbai: वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बाइकर्स की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होते ही 5 गिरफ्तार

बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है मोटरमैन केबिन

बता दें कि मोटरमैन कैबिन ट्रेन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जहां किसी भी बाहर वाले की एंट्री नहीं हो सकती है। ऐसे में इस महिला का एंट्र होना किसी बवाल और गुनाह से कम नहीं है। इस लिहाज से महिला का ऐसे में केबिन में घुसने की कोशिश रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। कैसे एक महिला केबिन में एंट्री लेने का प्रयास कर रही है।

रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल

मुंबई उपनगरीय रेलवे (मुंबई लोकल) में हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्टेशनों पर भारी भीड़ होती है। ऐसे माहौल में यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन के लिए महत्वपूर्ण संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है।

एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि गोरेगांव जैसे व्यस्त स्टेशन पर एक महिला मोटरमैन के केबिन तक कैसे पहुंच गई और क्या उसे रोकने के लिए कोई तुरंत कदम उठाए गए थे?

क्या उस महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है?

फिलहाल, महिला की पहचान, घटना के सही समय या उसके खिलाफ की गई किसी भी कार्रवाई के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह दावा कि महिला शायद नशे की हालत में थी, अभी केवल सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है।

बेटी के सामने चीनी महिला को गले लगाते दिखे एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग, वायरल तस्वीरों ने खोला बड़ा राज

इसलिए घटना से जुड़ी असल बातें तभी साफ हो पाएंगी जब कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी। फिलहाल, इस वीडियो ने मुंबई उपनगरीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित इलाकों में अनधिकृत प्रवेश के मुद्दे पर एक नई बहस छेड़ दी है।

Location :  Mumbai

Published :  19 November 2026, 12:22 PM IST

Advertisement