
घाटकोपर में 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार (Img- X)
Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसके चलते पूरे शहर में हड़कंप मच गया। बता दें कि मुंबई पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिक आखिरकार पकड़ लिया। यह कार्रवाई घाटकोपर वेस्ट में एंटी टेररिज्म सेल ने किया है।
इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि ये विदेशी नागरिक 10 महीनों से बिना किसी अनुमति से भारत में ठहरे हुए थे। जब उन्हें पता चला कि मुंबई में 7 बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं तो वह तुरंत कार्रवाई में जुट गए। इन सभी को पुलिस ने जागृति नगर इलाके में दिशा अस्पताल के पास संत तुकाराम ब्रिज से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने इस मामले को लेकर आगे बताया कि 7 लोगों की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जांच की और इस जांच उन्हें यह पता चला कि यह सातों बांग्लादेशी नागरिक भारत में बिना किसी के परमिशन के रह रहे थे। वहीं इन्हें यहां रहते हुए 10 महीने हो चुके हैं। पुलिस अब इन सातों बांग्लादेशी नागरिकों के दस्तावेजों और भारत में प्रवेश से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
मुंबई इंडियंस ने अब तक 8 खिलाड़ियों को किया ट्रेड, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान उन्हें उनके जन्म प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय पहचान पत्र और मोबाइल फोन नंबर मिले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी डोंबिवली पश्चिम के गरीबाचा वाडा इलाके में रह रहे थे।
बांग्लादेशी नागरिक (Img- X)
ऐसे में पुलिस संबंधित अधिकारियों को एक रिपोर्ट सौंपने की तैयारी कर रही है, ताकि उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
इससे पहले भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में म्हाडा (MHADA) के 110 फ्लैटों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए बने इन फ्लैटों पर कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिकों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
सोमैया ने सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच की मांग की। हालांकि, इन आरोपों की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी जांच के नतीजे सार्वजनिक किए गए हैं।
किरीट सोमैया के आरोपों के अनुसार, इन फ्लैटों के लिए आवेदन हिंदुओं के नाम पर किए गए थे, लेकिन बाद में पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए इनका लाभ अन्य लोगों को हस्तांतरित कर दिया गया। सोमैया ने अन्य फ्लैटों के संबंध में कई और लोगों के नाम भी बताए हैं। इन दावों की पुष्टि केवल जांच के बाद ही हो सकती है।
Location : Mumbai
Published : 21 November 2026, 9:38 AM IST