अभी तक ताजा रुझानों के मुताबिक आकड़े में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही हैं। रुझानों में महायुति 213 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके नागपुर स्थित घर मिलने के लिए पहुंचे हैं।

प्रतीकात्मक छवि
Maharashtra: महाराष्ट्र में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव की मतगणना जारी है. शनिवार को 288 शहरी निकायों (288 नगर परिषद और 42 नगर पंचायत) में मतदान हुआ था। उनके नतीजे आज आएंगे. ये चुनाव केवल स्थानीय प्रशासन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें आने वाले नगर निगम और विधानसभा चुनावों की सियासी बुनियाद के तौर पर देखा जा रहा है।
महाराष्ट्र की नगर परिषद (Nagar Parishad) और नगर पंचायत चुनावों के सभी 288/288 सीटों के रुझान सामने आ रहे हैं। अंतिम आंकड़ों के मुताबिक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि महायुति गठबंधन ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है।
Maharajganj News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया जोश और प्रतिभा
अभी तक ताजा रुझानों के मुताबिक आकड़े में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही हैं। रुझानों में महायुति 213 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके नागपुर स्थित घर मिलने के लिए पहुंचे हैं। महानगरपालिका के चुनाव से पहले नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। यह माना जा रहा है कि नागपुर की सीटों के अलावा अन्य जिलों के सीटों पर उम्मीदवारों के संबंध में चर्चा करेंगे।
उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू
बता दें कि महाराष्ट्र में मुंबई सहित 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को होने हैं। नतीजे 16 जनवरी को आएंगे। भाजपा ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है, हर महानगरपालिका के इंटरव्यू शुरू हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा हर हाल में ज्यादा से ज्यादा महानगरपालिका पर अपना मेयर बैठना चाहती है। भाजपा का लक्ष्य मुंबई बीएमसी पर भी है। महाराष्ट्र के दो बड़े नेताओं के बीच यह बैठक चुनावी रणनीति तैयार करने के साथ-साथ उम्मीदवारों के संबंध में निर्णय लेने के लिए भी है।
भाजपा (BJP)- 130शिवसेना (शिंदे गुट)- 51एनसीपी (अजित पवार गुट)- 33शिवसेना (UBT)- 9कांग्रेस- 35एनसीपी (एसपी)- 8अन्य- 22