सावधान! आपकी रसोई में ज़हर तो नहीं घोल रहा लाल मिर्च पाउडर? इन 4 आसान तरीकों से घर पर ही करें मिलावट की पहचान

बाजार में बिकने वाले लाल मिर्च पाउडर में ईंट के चूरे से लेकर हानिकारक रंगों की मिलावट की जा रही है। अपनी सेहत को सुरक्षित रखने के लिए पानी, नींबू और हथेली टेस्ट के जरिए घर पर ही इसकी शुद्धता की जांच आसानी से करें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 June 2026, 3:09 PM IST

New Delhi: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हमारी सेहत को दुरुस्त रखने वाले मसाले भी अब मुनाफे के चक्कर में धीमा जहर बन चुके हैं। भारतीय रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाला लाल मिर्च पाउडर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। वजन बढ़ाने के लिए माफिया इसमें ईंट का चूरा, रेत, लकड़ी का बुरादा, चोकर, स्टार्च और साबुन का पाउडर जैसी घातक चीजें मिला रहे हैं।

इतना ही नहीं, इसे चटक लाल दिखाने के लिए सूडान रेड और रोडामीन बी जैसे जानलेवा केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो लिवर और पेट को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं उन आसान तरीकों के बारे में, जिनसे आप घर पर ही इसकी शुद्धता परख सकते हैं।

पानी से करें सबसे पहला और आसान टेस्ट

लाल मिर्च की शुद्धता जांचने का सबसे सरल माध्यम वाटर टेस्ट है। इसके लिए कांच के एक साफ गिलास में पानी भरें और उसमें एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। यदि मिर्च पाउडर नीचे बैठ जाता है और पानी का रंग गहरा लाल या कृत्रिम दिखाई देता है, तो समझ लें कि इसमें केमिकल डाई मिलाई गई है। इसके अलावा, पानी को छानकर बची हुई मिर्च को उंगलियों से छूकर देखें। अगर वह खुरदरी महसूस होती है, तो उसमें ईंट का चूरा या रेत की मिलावट पक्की है।

Sleep Quality Tips: रात में नहीं आती अच्छी नींद? बेडरूम में करें ये 5 छोटे बदलाव, मिलेगी सुकून की नींद

हथेली पर रगड़कर पहचानें असली रंग

दूसरा तरीका है हथेली टेस्ट। थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर अपनी हथेली पर रखें और उसे दूसरी उंगली से रगड़ें। अगर मिर्च रगड़ने पर हाथ पर तुरंत गहरा और पक्का लाल रंग छोड़ देती है, तो वह मिलावटी है। शुद्ध लाल मिर्च पाउडर का रंग प्राकृतिक होता है, जो हथेली पर बहुत धीरे-धीरे और हल्का सा नेचुरल रंग ही छोड़ता है।

नींबू के रस से करें एसिडिक टेस्ट

मिर्च में वॉशिंग सोडा या साबुन के पाउडर की मिलावट को पकड़ने के लिए एसिडिक टेस्ट सबसे कारगर है। एक छोटी कटोरी में थोड़ी सी लाल मिर्च निकाल लें और उसमें नींबू का रस व थोड़ा सा पानी मिलाएं। यदि मिश्रण में झाग या बुलबुले उठने लगें, तो यह साफ संकेत है कि इसमें साबुन का पाउडर या वॉशिंग सोडा मिलाया गया है। नींबू के संपर्क में आने से मिलावटी डाई का रंग भी बदलने लगता है।

Viral Video: साढ़े तीन साल बाद विदेश से घर लौटी बेटी, भारतीय परंपरा से हुआ ऐसा स्वागत कि नम हो गईं सबकी आंखें

स्वाद और गंध से करें असली की पहचान

शुद्ध मिर्च पाउडर की सबसे बड़ी पहचान उसकी तेज गंध और तीखापन है। असली मिर्च की गंध से तुरंत छींक या तेज ढांस आती है। यदि मिर्च में मिलावट होगी, तो उसका तीखापन बहुत कम हो जाएगा। इसके अलावा, यदि खाना खाते समय मिर्च दांतों के नीचे किरकिरी या कसैली महसूस हो, तो समझ जाएं कि आप मिलावटी मिर्च खा रहे हैं। इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप अपने परिवार को बीमार होने से बचा सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  22 June 2026, 3:09 PM IST