Hotel Booking Tips: सिर्फ सस्ता कमरा देखकर न हों खुश, बुकिंग से पहले इन 4 बातों का रखें खास ख्याल

Hotel Booking Safety Tips: ट्रिप के लिए होटल बुक करते समय सिर्फ सस्ती कीमत न देखें। जानें लोकेशन, हिडन चार्जेस, गेस्ट रिव्यूज और सिक्योरिटी जैसी 4 महत्वपूर्ण बातें, जो आपकी यात्रा को सुखद और सुरक्षित बनाएंगी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 September 2026, 3:59 PM IST

New Delhi: जब भी हम किसी ट्रिप की योजना बनाते हैं, तो सबसे ज्यादा बजट होटल बुकिंग पर ही खर्च होता है। अक्सर लोग पैसे बचाने के चक्कर में शहर या मुख्य पर्यटन स्थलों से काफी दूर बने बेहद सस्ते होटल बुक कर लेते हैं। लेकिन बाद में पता चलता है कि होटल तक पहुंचने और वहां से दर्शनीय स्थलों (Sightseeing) तक आने-जाने में ही भारी कैब या ऑटो का किराया खर्च हो गया।

इसलिए होटल बुक करते समय हमेशा उसकी लोकेशन (Location) और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कनेक्टिविटी की जांच जरूर करें। central लोकेशन पर थोड़ा महंगा कमरा भी अंत में आपका समय और पैसा दोनों बचाता है।

हिडन चार्जेस (Hidden Charges) का न बनें शिकार

ऑनलाइन बुकिंग ऐप्स पर दिखने वाली लुभावनी कीमतें अक्सर पूरी सच्चाई नहीं बयां करतीं। कई बार होटल वाले चेक-इन के समय हिडन चार्जेस जैसे सर्विस टैक्स, वाई-फाई शुल्क, पार्किंग फीस या एक्स्ट्रा बेड का चार्ज जोड़ देते हैं। इसके अलावा, होटल की रद्दीकरण नीति (Cancellation Policy) और चेक-इन व चेक-आउट की टाइमिंग पढ़ना बहुत जरूरी है।

Safety Tips For Women: क्या कोई सोशल मीडिया पर कर रहा है ब्लैकमेल? घबराएं नहीं, फॉलों करें ये 5 अचूक तरीके

अगर आपकी फ्लाइट या ट्रेन सुबह जल्दी है और होटल का चेक-इन दोपहर 12 बजे का है, तो आपको एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ सकते हैं। इसलिए बुकिंग कन्फर्म करने से पहले सभी नियम-शर्तें और एमेनिटीज (Amenities) की लिस्ट जरूर चेक करें।

फर्जी तस्वीरों और झूठे दावों से बचें

होटल की वेबसाइट्स पर दिखाई देने वाली चमचमाती तस्वीरें कई साल पुरानी या एडिटेड हो सकती हैं। असली स्थिति जानने के लिए हमेशा गूगल रिव्यूज (Google Reviews) और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर हाल के 2-3 महीनों के गेस्ट रिव्यूज पढ़ें।

अन्य यात्रियों द्वारा पोस्ट की गई असली तस्वीरें ही होटल की सफाई, बाथरूम की स्थिति, बेड शीट्स और सर्विस की सही झलक दिखाती हैं। अगर रिव्यूज में बार-बार गंदगी, बदबू या स्टाफ के बुरे बर्ताव का जिक्र है, तो ऐसे होटल से तुरंत दूरी बना लें, चाहे वह कितना भी सस्ता क्यों न मिल रहा हो।

Parenting Tips: प्यार-प्यार में बच्चे को जिद्दी बना रही हैं आपकी ये 4 आदतें, आज से ही करें सुधार

अकेले या परिवार के साथ यात्रा में सुरक्षा से न करें समझौता

चाहे आप अकेले (Solo Travel) जा रहे हों या परिवार व दोस्तों के साथ, सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। जिस इलाके में होटल स्थित है, वह रात के समय सुरक्षित है या नहीं, इसका पता जरूर लगाएं। होटल में 24 घंटे सीसीटीवी (CCTV) और रिसेप्शन डेस्क की सुविधा होनी चाहिए।

इसके अलावा, अगर होटल पैकेज में 'फ्री ब्रेकफास्ट' शामिल है, तो उसकी क्वालिटी और सर्विंग टाइम के बारे में पहले से जानकारी ले लें। सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से समझौता करके बचाए गए कुछ पैसे आपके पूरे ट्रैवल एक्सपीरियंस को खराब कर सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  26 September 2026, 3:59 PM IST