
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Dehradun: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है।
इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। हाई स्कूल में अक्षिता गोयल ने पहला स्थान हासिल कर प्रदेश में टॉप किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार और स्कूल में खुशी और गर्व का माहौल है।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में गीतिका पंत और सुशीला ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का शानदार उदाहरण पेश किया।
इस साल के परिणामों में लड़कियों का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। टॉपर्स की इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सफल छात्र अपने आगे के करियर और उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, जारी हुआ परीक्षा परिणाम #UKBoardResult2026 #UttarakhandBoard #Result2026 #ExamResult #UKBoard pic.twitter.com/gAOOF0s2OU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 25, 2026
परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in 2026 पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,12,266 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1,00,373 छात्र सफल घोषित किए गए। इस तरह कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा।
हाईस्कूल मेरिट सूची में 207 छात्रों ने जगह बनाई। रामनगर (नैनीताल) के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में 491 अंक (98.20%) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
उत्तरकाशी के ईशांत कोठारी और नैनीताल की भूमिका पंत ने 490 अंक (98%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। बागेश्वर के योगेश जोशी तीसरे स्थान पर रहे।
इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,02,986 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1,00,452 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 85,499 छात्र सफल हुए और कुल पास प्रतिशत 85.11% रहा। यहां भी छात्राओं ने बाजी मारी। बालकों का पास प्रतिशत 81.93% और बालिकाओं का 88.09% दर्ज किया गया।
UK Board Result 2026: 10वीं-12वीं रिजल्ट आज, इस Direct Link से डाउनलोड करें मार्कशीट
Location : Dehradun
Published : 25 April 2026, 10:13 AM IST