UP PGT Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में 2607 पीजीटी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल

यूपी में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 2607 प्रवक्ता (PGT) पदों पर भर्ती निकाली है। 18 सितंबर से आवेदन शुरू होंगे और परीक्षा 15-16 दिसंबर को होगी।

Updated : 16 September 2026, 1:52 PM IST
google-preferred

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश से एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) के कुल 2607 रिक्त पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए योग्य युवाओं को शिक्षक बनने का सीधा अवसर मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि आयोग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में पूरी स्पष्टता मिलेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल

यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निर्धारित तारीखों का विशेष ध्यान रखना होगा। आयोग के शेड्यूल के मुताबिक-

High Court Job Alert: 10वीं-12वीं पास वालों की बल्ले-बल्ले! हाई कोर्ट में निकली 388 बंपर भर्तियां, आज से आवेदन शुरू

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 18 सितंबर 2026

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2026

  • लिखित परीक्षा की तिथियां: 15 और 16 दिसंबर 2026

समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि अंतिम समय में वेबसाइट पर आने वाले संभावित ट्रैफिक या तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

पदों का वर्गीकरण और आयु सीमा

इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से बालक वर्ग के विद्यालयों के लिए 2329 पद और बालिका वर्ग के विद्यालयों के लिए 2607 पद निर्धारित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो, इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही, आवेदक के पास बीएड (B.Ed) या एमपीएड (M.P.Ed) की योग्यता भी होनी चाहिए।

उम्मीदवार की आयु सीमा को लेकर आयोग ने नियम तय किया है कि 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर आवेदक की अधिकतम आयु 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया और श्रेणीवार शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य होगा। ओटीआर पूरा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपनी अन्य जरूरी जानकारियां भरकर आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे।

Railway Jobs: बिना टिकट चलने वालों पर चलेगा आपका रौब! भारतीय रेलवे में ऐसे मिलती है TC की नौकरी; ये है पूरा सिलेक्शन प्रोसेस

आवेदन शुल्क का विवरण श्रेणी के अनुसार इस प्रकार है-

  • सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग: 1500 रुपये

  • एससी एवं एसटी वर्ग: 750 रुपये

  • दिव्यांग उम्मीदवार: 500 रुपये

परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं युवा

चूंकि आयोग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दिसंबर महीने में परीक्षा आयोजित करने की घोषणा कर दी है, इसलिए उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है। जो युवा उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में बतौर प्रवक्ता अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, वे नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपनी पढ़ाई की रफ्तार तेज कर सकते हैं और तय समय सीमा के भीतर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  16 September 2026, 1:52 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement