हिंदी
यूपी परिवहन में निकली भर्ती (Img- Pinterest)
Lucknow: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी या संविदा नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। राज्य सरकार के सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से यूपी के विभिन्न जिलों में संविदा बस परिचालक (कंडक्टर) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं को एक भी रुपया आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, यानी आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
बस कंडक्टर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता बेहद सरल रखी गई है। उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास CCC (कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स सर्टिफिकेट) होना चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
NTPC Recruitment 2026: इंजीनियरों के पास सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
विभिन्न जिलों के हिसाब से आवेदन की तिथियां और पद तय किए गए हैं:
सहारनपुर मंडल: कुल 205 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 तय की गई है। यहाँ चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 13,172 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा।
गोंडा, बहराइच और बलरामपुर: इन जिलों में 16 पदों के लिए 26 अगस्त 2026 तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। यहाँ चयनित युवाओं को 13,566 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
सरकारी नौकरी का सपना होगा सच! SBI में क्लर्क पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 27 अगस्त तक करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर जाकर आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं। पोर्टल पर जाकर 'Jobseeker Signup' के जरिए रजिस्ट्रेशन करें। अपनी सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Location : Lucknow
Published : 19 August 2026, 12:56 PM IST