UPSSSC Recruitment: सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती में 71 नए पद हुए शामिल, आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती में 71 नए पद जोड़ दिए हैं। अब कुल 2587 पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून कर दी गई है, जानिये आवेदन संशोधन और शुल्क समायोजन कब तक किए जा सकेंगे।