
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी (Img: AI Generated Image)
RRB NTPC UG CBT 1 Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती के पहले चरण यानी CBT 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के बाद अब उम्मीदवारों की नजर अगले चरण पर है। जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर शॉर्टलिस्ट लिस्ट में है, उन्हें CBT 2 में शामिल होने का मौका मिलेगा।
RRB NTPC UG CBT 1 का रिजल्ट उम्मीदवारों के संबंधित रेलवे जोन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवार वहां से शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। PDF में रोल नंबर देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि उम्मीदवार अगले चरण के लिए चुना गया है या नहीं। रिजल्ट के साथ जोन और कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ की जानकारी भी जारी की गई है।
यह भर्ती CEN 07/2025 के तहत हो रही है। इसके जरिए 10+2 स्तर के कुल 3058 पदों को भरा जाएगा। इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क जैसे पद शामिल हैं। CBT 1 परीक्षा का आयोजन मई और जून 2026 में किया गया था।
ये भी पढ़ें- बारिश और खराब मौसम की मार: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल टेस्ट अचानक स्थगित, जानें नई तारीख
परीक्षा 7 मई से 9 मई और फिर 13 जून से 20 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इसके बाद 27 जून को उम्मीदवारों के सवाल, रिस्पॉन्स और आंसर की देखने की सुविधा दी गई थी। अब रिजल्ट आने के बाद चयन प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है।
उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उस RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसे उन्होंने आवेदन के दौरान चुना था। इसके बाद रिजल्ट या लेटेस्ट नोटिस सेक्शन में जाकर NTPC UG CBT 1 Result 2026 लिंक खोलें।
इसके बाद जारी की गई मेरिट/शॉर्टलिस्ट PDF डाउनलोड करें। PDF में दिए गए सर्च विकल्प से अपना रोल नंबर खोजें। अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपको CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
ये भी पढ़ें- UP Board Class 11-12 Rules: अब रट्टा मारने से नहीं चलेगा काम, बोर्ड ने बदला एग्जाम पैटर्न, जानें क्या है नया नियम
CBT 1 में सफल उम्मीदवारों के लिए अब सबसे बड़ा पड़ाव CBT 2 है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने CBT 2 की तारीख 17 सितंबर 2026 तय की है। यानी रिजल्ट का इंतजार खत्म होते ही उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है।इसलिए सिर्फ रिजल्ट देखकर रुकने के बजाय शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अब CBT 2 की तैयारी पर फोकस करना चाहिए।
Location : New Delhi
Published : 25 August 2026, 12:27 PM IST