
ONGC में आवेदन करने का आज आखिर मौका (Img- AI)
New Delhi: अगर आप भी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) में आवेदन करना चाहते हैं तो आज ही फॉर्म भर लें, क्योंकि ONGC के अप्रेंटिसशिप पोस्ट पर आवेदन करने का आज आखिर मौका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ONGC ने 3 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली थी। जिसमें आवेदन करने के लिए बहुत से उम्मीदवार इच्छुक थे।
इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड के अनुसार उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। आइए आवेदन से पहले आपको वैकेंसी जुड़ी सारी डिटेल्स बता देते हैं। खास बात यह है कि अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के साथ हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
ONGC ने इस भर्ती के तहत 3047 पद जारी किए हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित ट्रेड के आधार पर वैकेंसी जारी होगी। बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए और साथ ही उसके हाथ में ग्रेजुक्शन की डिग्री होनी चाहिए। जिन उम्मीदवार के पास यह तीनों चीजें है, वो ही इस पद के लिए आवेदन कर सकता है।
यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं? पुलिस वेरिफिकेशन और नियुक्ति के ये 10 नियम जान लें
इसके अलावा उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित श्रेणी की डिग्री भी होनी चाहिए। आईटीआई ट्रेड के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाणपत्र होना चाहिए। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपने पद और ट्रेड के अनुसार पात्रता की जानकारी जांच लेनी चाहिए।
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Img- X)
ONGC की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार स्टाइपेंड मिलेगा। जो कुछ इस प्रकार है-
1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस- 12,300 रुपये प्रतिमाह
2. डिप्लोमा अप्रेंटिस- 10,900 रुपये प्रतिमाह
3. 10वीं और 12वीं पास ट्रेड अप्रेंटिस- 8,200 रुपये प्रतिमाह
4. एक वर्षीय आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस- 9,600 रुपये प्रतिमाह
5. अन्य आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस- 10,560 रुपये प्रतिमाह
ONGC अप्रेंटिसशिप की भर्ती नियम के अनुसार, इस पद के लिए वो ही उम्मीदवार आवेदन कर सकता है, जिसकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है। ऐसे में ONGC उम्मीदवारों की आयु की गणना 29 नवंबर 2026 के आधार पर करेगा। इसका सीधा मतलब यह है कि आवेदकों को इस तय तारीख तक आयु संबंधी मानदंडों को पूरा करना होगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ongcapprentices.ongc.co.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
4. आवेदन फॉर्म में आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि किसी गलती के कारण आवेदन प्रक्रिया में परेशानी न हो।
Location : New Delhi
Published : 20 November 2026, 12:57 PM IST