
आईआईटी दिल्ली में निकली जॉब
नई दिल्ली: आआईटी दिल्ली में जॉब की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (recruit-iitd.nielit.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत 7 लोगों के पदों पर भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवार 28 फरवरी से 8 अप्रैल, 2026 (शाम 5:00 बजे) तक केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruit-iitd.nielit.in पर जाएं।
2. अब “New Registration” पर क्लिक कर आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें।
3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
4. जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें और आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
6. निर्धारित आवेदन शुल्क/प्रसंस्करण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
7. सभी विवरण की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
उपरोक्त पदों पर भर्ती करने वाले उम्मीदवार अप्लाई करने से पूर्व भर्ती के नियम और निर्देश को भली भांति पढ़ लें।
Location : New Delhi
Published : 28 February 2026, 1:36 PM IST