Jharkhand News: चतरा में ड्रग तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, आइए जानते है कितने का माल हुआ बरामद

झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 24 लाख रुपये का अफीम और भारी मात्रा में डोडा-पोस्ता जब्त किया है। छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 21 April 2026, 5:19 PM IST

Chatra: झारखंड के चतरा जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा वार किया है। सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में लावालौंग थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लाखों रुपये के अवैध अफीम को जब्त किया। इस कार्रवाई ने इलाके में चल रहे ड्रग नेटवर्क की परतें खोल दी हैं, हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

टीम ने मारी रेड

पुलिस को सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला में कुछ लोग अपने घरों में अवैध अफीम और डोडा का भंडारण कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पूरी योजना के तहत प्रोफेशनल तरीके से छापेमारी की गई।

गर्मी का असर: झारखंड में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7 बजे से चलेंगी कक्षाएं

भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध नशे का बड़ा जखीरा जब्त किया। इसमें लगभग 2 किलो 329 ग्राम अफीम, 85 किलो 870 ग्राम डोडा और 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना बरामद किया गया। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 24 लाख रुपये आंकी गई है, जो इस इलाके में नशे के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है।

पुलिस पहुंची तो तस्कर फरार

हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस के अनुसार, छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

झारखंड के चाईबासा में बदमाशों के हौसले बुलंद, ट्यूशन से लौट रही युवती के साथ किया कांड

“तस्करों को नहीं बख्शा जाएगा”

सिमरिया एसडीपीओ ने साफ तौर पर कहा कि इलाके में किसी भी कीमत पर तस्करों और माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा।

Location :  Jharkhand

Published :  21 April 2026, 5:19 PM IST