हिंदी
झारखंड में स्कूलों के समय में बदलाव
Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक, यह फैसला राज्य में संचालित सभी श्रेणी के विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक संस्थान और निजी स्कूल सभी शामिल हैं। यानी अब पूरे राज्य में एक समान समय पर कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
नई व्यवस्था के तहत छोटे बच्चों यानी केजी से लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक होगी। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। इस बदलाव का मकसद बच्चों को तेज धूप और लू से बचाना है, ताकि उनकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।
सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए भी अलग निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें दोपहर 1 बजे तक स्कूल में रहना अनिवार्य होगा और इस दौरान वे गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।
Video: रांची से दिल्ली तक साइकिल यात्रा, NCC कैडेट्स ने बिरसा मुंडा को किया याद; देखें वीडियो
यह नया आदेश मंगलवार से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक लागू रहेगा। विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह की मंजूरी के बाद संयुक्त सचिव मोइनुद्दीन खान ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
Location : Ranchi
Published : 20 April 2026, 3:48 PM IST
No related posts found.