देवघर में गैस का संकट! एलपीजी सिलेंडर की कमी से होटल-ढाबों में ठप पड़ रहा किचन

देवघर में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी, खासकर कमर्शियल सिलेंडर। होटल, ढाबा संचालक और उपभोक्ता समय पर डिलीवरी न मिलने से परेशान। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Updated : 11 March 2026, 4:46 PM IST
google-preferred

Deoghar: देवघर जिले में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में हाल ही में गिरावट देखी जा रही है। खासकर कमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं को इसका सीधा असर महसूस हो रहा है। हालांकि स्थिति पूरी तरह गंभीर नहीं है, लेकिन होटल और ढाबा संचालकों के लिए समय पर सिलेंडर न मिलना चिंता का कारण बन गया है।

सप्लाई में अचानक कमी

जानकारी के अनुसार, देवघर के गैस गोदामों में बाहर से आने वाले एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रकों की संख्या पिछले कुछ दिनों में कम हो गई है। गोदाम इंचार्ज का कहना है कि होली के बाद सप्लाई अचानक धीमी हुई है, जिससे वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई। कई गोदामों में सिलेंडर की कमी को लेकर तनाव का माहौल भी देखा गया।

LPG Price Hike: युद्ध का असर रसोई तक, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी; जानें अब कितनी हुई कीमत

गोदाम इंचार्ज का कहना है कि, "अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी सप्लाई चेन पर असर पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण रिफाइनरी से आने वाले ट्रकों की संख्या कम हो गई है।"

कमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा असर

देवघर एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है, जहां होटल और ढाबों में 19.6 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की खपत अधिक रहती है। सप्लाई में देरी के कारण कई कारोबारियों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

Gas supply slows in Deoghar

गैस सप्लाई में देरी से व्यापार प्रभावित (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

गैस एजेंसी वेंडर का कहना है कि, "पहले बुकिंग के 24 घंटे के भीतर सिलेंडर पहुंच जाता था, लेकिन अब डिलीवरी में 48 से 72 घंटे तक का समय लग रहा है।"

होटल संचालक और ढाबा मालिक भी चिंता जता रहे हैं कि ग्राहक को समय पर खाना और सेवा उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है। कई जगहों पर सिलेंडर की कमी के चलते व्यवसायिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

उपभोक्ताओं की नाराजगी

सामान्य उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की कमी का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर सिलेंडर ज्यादा दाम पर बेचे जा रहे हैं। एक उपभोक्ता का कहना है कि,  "हम नियमित तौर पर सिलेंडर लेने आते हैं, लेकिन अब लंबी कतार और महंगे दाम की वजह से परेशानी बढ़ गई है।" उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने की बात कही है।

जिला प्रशासन की प्रतिक्रिया

जिला खाद्य एवं आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू ने कहा कि विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर उच्च अधिकारियों से समन्वय कर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि- "हम कोशिश करेंगे कि कमर्शियल सिलेंडर समय पर वितरित हों और आम जनता को किसी तरह की असुविधा न हो।"

स्थिति पर निगरानी जारी

देवघर में गैस आपूर्ति की यह अस्थायी कमी स्थानीय व्यापार और उपभोक्ताओं के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है। हालांकि अधिकारी इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं और उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के समाधान और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के साथ स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी।

LPG संकट की आहट के बीच बड़ा फैसला, काले बाजारी पर सरकार का कड़ा वार; ESMA लागू कर कसी कमर

गोदाम इंचार्ज ने बताया कि - "अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और ट्रक सप्लाई में कमी के कारण वितरण प्रभावित हो रहा है।" और वहीं एक गैस वेंडर ने बताया कि- "पहले बुकिंग 24 घंटे में पूरी होती थी, अब 48-72 घंटे लग रहे हैं।"

कई उपभोक्ता का कहना है कि  सिलेंडर की कमी और बढ़ते दाम से रोजमर्रा की परेशानी बढ़ गई है।

Location : 
  • Deoghar

Published : 
  • 11 March 2026, 4:46 PM IST