हिंदी
झारखंड के देवघर मे पुलिस ने गुरुवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गांजा तस्करों से कई मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस तस्करों से पूरे नेटवर्क की पूछताछ कर रही है।
देवघर में दो तस्कर गिरफ्तार
Deoghar: झारखंड के देवघर में पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।
जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में हुई बड़ी छापेमारी। इस कार्रवाई में देवघर सीडीपीओ, कुंडा थाना प्रभारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान करीब 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
मामले की जानकारी देते एसपी सौरभ
पुलिस ने मौके से अमित कुमार साह, निवासी जमुई (बिहार) और प्रकाश मंडल, निवासी देवघर को गिरफ्तार किया है।
बरामदगी में गांजा के अलावा ह्युंडई कंपनी की एक वैन (JH01EL-1866) और दो मोबाइल फोन भी शामिल हैं। पुलिस अब इस मामले में नशे के पूरे सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। देवघर पुलिस ने आम लोगों से नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। देवघर पुलिस ऐसे तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है।