Jharkhand News: देवघर अस्पताल में बड़ा बदलाव, अब हाईटेक मशीनों से होगा झटपट इलाज

देवघर सदर अस्पताल में बड़े बदलाव की तैयारी ने क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं और नई मशीनों को लेकर उठाया गया कदम लाखों मरीजों के इलाज पर असर डाल सकता है। अब सबकी नजर सरकार की मंजूरी और योजना के क्रियान्वयन पर टिकी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 2 April 2026, 2:17 PM IST
google-preferred

Deoghar: झारखंड के देवघर से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। संथाल परगना के लाखों लोगों के लिए जीवनरेखा बने सदर अस्पताल को अब हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने अत्याधुनिक मशीनें लगाने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है, जिससे मरीजों को बेहतर, तेज और सटीक इलाज मिल सकेगा।

मरीजों का मिलेगा सबसे बड़ा सहारा

देवघर का सदर अस्पताल लंबे समय से न केवल जिले, बल्कि आसपास के कई जिलों के मरीजों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है। पाकुड़, साहिबगंज, दुमका, गोड्डा और जामताड़ा जैसे इलाकों से रोजाना बड़ी संख्या में मरीज यहां पहुंचते हैं।

देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी: प्रशासन ने लिया ऐसा कदम, श्रद्धालु भी हैं हैरान

लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या और सीमित संसाधनों के कारण अस्पताल पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। कई बार जरूरी जांच और इलाज के लिए मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होता है। यही वजह है कि अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग लंबे समय से उठ रही थी।

नई मशीनों से बदल जाएगी तस्वीर

नए वित्तीय वर्ष में अस्पताल प्रशासन ने एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा है। इस प्रस्ताव में रेडियोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग को मजबूत करने के साथ-साथ जांच सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है।

 

चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार के अनुसार, अस्पताल में 256 स्लाइस एमआरआई मशीन, सीटी स्कैन, ऑटोमेटेड बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर, ग्लूकोमीटर सहित कई अत्याधुनिक उपकरण लगाने की योजना है। इन सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे न सिर्फ इलाज की प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि गंभीर मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सकेगा।

देवघर में गैस संकट से खुली सिस्टम की पोल, स्कूल के बच्चों और अस्पताल में मरीजों के लिए धुएं में बन रहा खाना

सरकार की मंजूरी पर टिकी उम्मीदें

सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार ने भी इस पहल को बेहद जरूरी बताया है। उनका कहना है कि देवघर सदर अस्पताल संथाल परगना के पांच जिलों के लिए अहम स्वास्थ्य केंद्र है, इसलिए यहां सुविधाओं का विस्तार समय की मांग है। वहीं जांच विभाग में कार्यरत मनोज मिश्रा का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में मरीज यहां आते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण कई बार उन्हें बाहर भेजना पड़ता है। नई मशीनें लगने से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है।

Location : 
  • Deoghar

Published : 
  • 2 April 2026, 2:17 PM IST

Advertisement