हिंदी
देवघर में पाइपलाइन गैस की पहुँच बढ़ी, लेकिन कई घरों में सप्लाई शुरू नहीं। प्रशासन विशेष कैंप लगाकर नए कनेक्शन तुरंत देने की योजना बना रहा है। PNG गैस से लोगों को हर महीने 250-300 रुपये की बचत और सिलेंडर की चिंता से राहत। जिला प्रशासन ने एलपीजी आपूर्ति जारी रखने और कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं।
देशभर में जारी गैस संकट का असर झारखंड के देवघर पर भी पड़ा है। महंगे एलपीजी सिलेंडर की जगह लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन पाइपलाइन गैस (PNG) व्यवस्था के तेजी से विस्तार में जुट गया है। जिला प्रशासन, गैस कंपनियों और अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं ताकि जल्द घर-घर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
देवघर में फिलहाल सैकड़ों घरों में पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। कई घरों में सप्लाई अब भी लंबित है। वजह यह है कि कई घरों तक पाइपलाइन तो पहुंच गई है लेकिन कनेक्शन नहीं लिया गया।
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन अधिकारियों के अनुसार, अभी करीब 512 घरों में पाइपलाइन से गैस मिल रही है। लगभग 2 हजार घरों तक नेटवर्क तैयार हो चुका है। प्रशासन अब विशेष कैंप के जरिए नए कनेक्शन तुरंत जारी करने की योजना बना रहा है।
गैस की बढ़ती कीमतों के बीच पाइपलाइन गैस लोगों के लिए राहत का बड़ा विकल्प बन रही है। इससे हर महीने 250-300 रुपये तक की बचत हो रही है और सिलेंडर खत्म होने की चिंता भी कम हो गई है।
No related posts found.