हिंदी
ऑस्कर नाइट सिर्फ अवॉर्ड्स तक सीमित नहीं होती, बल्कि रेड कार्पेट का ग्लैमर भी उतना ही चर्चा में रहता है। इस बार भी रेड कार्पेट पर कई इंटरनेशनल सितारे नजर आए, लेकिन भारतीय फैंस की नजरें खास तौर पर Priyanka Chopra पर टिकी रहीं। प्रियंका चोपड़ा इस बार ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। वह अपने पति Nick Jonas के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं। प्रियंका ने व्हाइट साइड स्लिट ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने शानदार डायमंड जूलरी कैरी की। उनका लुक बेहद एलिगेंट और ग्लैमरस लग रहा था। वहीं निक जोनस क्लासिक ब्लैक सूट में नजर आए। दोनों ने रेड कार्पेट पर कैमरों के सामने पोज दिए और एक बार फिर ‘कपल गोल्स’ का उदाहरण पेश किया।
Published : 16 March 2026, 2:07 PM IST