Weather Alert: भीषण गर्मी के प्रकोप ने तोड़े सभी रिकार्ड, दुनिया के कई देशों में रेड हीटवेव अलर्ट; पढ़ें चौकाने वाली रिपोर्ट

यूरोप इस समय रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। ब्रिटेन में जहां ट्रेनें बाधित हैं और स्कूल बंद किए जा रहे हैं, वहीं फ्रांस में बिजली ठप हो गई है। इटली समेत कई देशों ने 16 से अधिक शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 June 2026, 1:46 PM IST
google-preferred

London: यूरोप इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और कई वर्षों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। पिछले दो दिनों में इसका असर आम लोगों की जिंदगी पर साफ नजर आया है। ब्रिटेन में ट्रेन सेवाओं पर थोड़ा ब्रेक लगाया गया, जबकि फ्रांस में बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। इसी बीच कई देशों ने रेड हीटवेव अलर्ट जारी कर दिया है।

ब्रिटेन में मौसम के कारण ट्रेन देरी से चल रही हैं। व्यवधान के बीच परिवहन अधिकारियों ने लोगों से बुधवार और गुरुवार को यात्रा करने से बचने की अपील की है। साथ ही, यात्रा करने वालों को “बाधित सफर के लिए तैयार रहने” की चेतावनी दी गई है। नेशनल रेल ने शुक्रवार तक गैटविक एक्सप्रेस, ग्रेट नॉर्दर्न, सदर्न और थेम्सलिंक सेवाओं में व्यवधान की आशंका जताई है।

स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी

यहां कई स्कूल जल्दी बंद किए जा रहे हैं या पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। समरसेट में लगभग 100 स्कूल बुधवार और गुरुवार को पूरी तरह बंद रहेंगे। वहीं, बकिंघमशायर में करीब 100 स्कूल आंशिक रूप से बंद रहेंगे, जबकि ग्लॉस्टरशायर में 86 स्कूल प्रभावित होंगे।

रिकॉर्ड तोड़ हीट वेव के बीच पश्चिमी फ्रांस में बुधवार को लगभग 68,000 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिकारियों के अनुसार, यह मौजूदा भीषण गर्मी के दौर में देश की पहली बड़ी बिजली कटौती है।

ब्रिटेन की राजनीति में सबसे बड़ा भूचाल, PM कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, कौन संभालेगा अब कमान?

फ्रांस में सबसे ज्यादा गर्मी

मंगलवार को फ्रांस में अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब देश का औसत तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताहांत तक 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है, जबकि रात में भी तापमान 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है।

इस बीच, फ्रांस में हाल के दिनों में असुरक्षित स्थानों पर तैराकी के दौरान 40 लोगों की डूबने से मौत भी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, फ्रांस की 90 प्रतिशत से अधिक आबादी इस समय अत्यधिक गर्मी की चपेट में है, जहां कई क्षेत्रों में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 शहरों में रेड अलर्ट जारी

यूरोप के कई देश इस अभूतपूर्व हीटवेव से जूझ रहे हैं, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार के लिए मिलान और रोम समेत 16 शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह अत्यधिक गर्मी वायुमंडलीय परिस्थितियों और हवा के ठहराव के कारण हो रही है, जिससे गर्म हवा कई दिनों तक एक ही स्थान पर फंसी रहती है। वैश्विक तापमान वृद्धि (ग्लोबल वार्मिंग) ने इस स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

नीदरलैंड्स में बुधवार से कम से कम शुक्रवार तक मध्य और दक्षिणी हिस्सों में ‘कोड ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। एम्स्टर्डम में सिटी पास रखने वाले लोगों को छह आउटडोर स्विमिंग पूल में मुफ्त तैराकी की सुविधा दी गई है, जबकि राष्ट्रीय रेल कंपनी ने गर्मी के कारण कई रूट्स पर ट्रेनों की संख्या कम करने का फैसला किया है। आने वाले दिनों में यह हीटवेव पूर्वी यूरोप तक फैलने की आशंका है।

भारत-ब्रिटेन के बीच हुई ऐतिहासिक डील: 15 जुलाई से दारुबाजों की मौज, भारत में सस्ती हो जाएंगी स्कॉच व्हिस्की और गाड़ियां

शनिवार तक गर्मी की चेतावनी

पोलैंड के मौसम विभाग ने गुरुवार से शनिवार तक देश के पश्चिमी हिस्से में उच्च स्तर की गर्मी की चेतावनी जारी की है। वहीं, क्रोएशिया के एड्रियाटिक तट पर शुक्रवार और शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हंगरी, जो पहले से ही दूसरे स्तर के हीट अलर्ट पर था, ने तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए शनिवार से मंगलवार तक अधिकतम स्तर का अलर्ट घोषित करने का फैसला किया है।

इनपुट- आईएएनएस

Location :  London

Published :  24 June 2026, 1:46 PM IST

Advertisement