हिंदी
दुबई एयरपोट पर हमला
Dubai: Dubai International Airport के आसपास बुधवार सुबह ड्रोन गिरने की घटना में एक भारतीय नागरिक समेत चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह हमला Iran की ओर से किए गए ड्रोन अटैक से जुड़ा बताया जा रहा है।
दुबई प्रशासन ने पुष्टि की है कि बुधवार सुबह एयरपोर्ट के आसपास दो ड्रोन गिरने की घटना सामने आई। इस घटना में घाना के दो नागरिक, बांग्लादेश का एक नागरिक और एक भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।
BREAKING: Iran launches drone attack on Dubai international airport. 4 people injured including an Indian. #IranWar #dubaiairport #israeliranwar
— Dynamite News (@DynamiteNews_) March 11, 2026
दुबई अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। साथ ही एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार Dubai International Airport के संचालन पर इस घटना का बड़ा असर नहीं पड़ा और उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ड्रोन किस दिशा से आए और उनका लक्ष्य क्या था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
खबर अपडेट हो रही...
Location : Dubai
Published : 11 March 2026, 2:39 PM IST