IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच मैच बना रोमांचक, भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया

एशिया कप का आखिरी सुपर-4 मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। हालांकि इस मैच से टूर्नामेंट के रिजल्ट पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि भारत की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और श्रीलंका की टीम बाहर हो चुकी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 September 2025, 12:24 AM IST
google-preferred

Dubai: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-चार का यह आखिरी मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेला गया। दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही। अंतिम क्षणों में मैच रोमांचक हो गया। श्रीलंका ने भारत के 203 का लक्ष्य का पीछा करते हुए 202 रन बना लिये  जिससे भारत और श्रीलंका के बीच जारी एशिया कप का मुकाबला टाई हो गया है। श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर 202 रन बना लिए। दोनों देशों के बीच सुपरओवर कराया गया।

सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बैटिंग की और भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की। श्रीलंका की टीम ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए और अपने 2 विकेट गंवा दिए। भारत को जीत के लिए 3 रन का टारगेट मिला। भारत की तरफ से बैटिंग के लिए सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल आए। सूर्यकुमार ने असलंका की पहली ही गेंद पर 3 रन लेकर भारत को जीत दिला दी।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही है और उसने अपने छ मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया फाइनल से पहले अपनी तैयारियों को मजबूती देना चाहेगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंक करने का निर्णय लिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बनाए हैं और श्रीलंका के सामने 203 रनों का लक्ष्य रखा ।सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 22 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। अभिषेक ने कुल मिलाकर 31 बॉल पर 61 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे। अभिषेक को श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका ने कामिंदु मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया।

भारत की तरफ से हार्दिक, अर्शदीप, हर्षित, कुलदीप और वरुण ने एक-एक विकेट लिए।

वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के निसांका ने 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 107 रन की पारी खेलकर आउट हुए। पथुम निसंका ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह कुसल परेरा के साथ 80+ रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। श्रीलंका को पहले ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने झटका दिया। उन्होंने कुसल मेंडिस को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए।

श्रीलंका का पहला विकेट कुशल मेंडिस के रूप में गिरा जो डक पर आउट हुए। कप्तान असलंका 5 रन पर आउट हुए। कामिंदू मेंडिस 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।  शनाका 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

पथुम निसंका ने 52 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर और मौजूदा एशिया कप का पहला शतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उसका सामना 28 सितंबर (रविवार) को पाकिस्तान से होना है।

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

श्रीलंका की प्लेइंग-11: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्ष्णा, नुवान तुषारा।

 

 

 

Location : 
  • Dubai

Published : 
  • 27 September 2025, 12:24 AM IST