

चिल्लूपार की रहने वाली जानी-मानी इवेंट ऑर्गनाइज़र सपना यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने दुबई के विश्व प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट राफेल ओलिवर से एडवांस मेकअप तकनीकें सीखकर इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट का दर्जा हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके करियर के लिए एक बड़ी छलांग है बल्कि पूरे गोरखपुर और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
सपना यादव बनीं इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट
Gorakhpur: गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के चिल्लूपार की रहने वाली जानी-मानी इवेंट ऑर्गनाइज़र सपना यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने दुबई के विश्व प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट राफेल ओलिवर से एडवांस मेकअप तकनीकें सीखकर इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट का दर्जा हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके करियर के लिए एक बड़ी छलांग है बल्कि पूरे गोरखपुर और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
यह प्रतिष्ठित मास्टरक्लास कोलकाता के होटल ताज में आयोजित हुई, जिसे साज इवेंट और आर.डी. इवेंट द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में भारत के अलग-अलग राज्यों से चुनिंदा मेकअप आर्टिस्ट शामिल हुए थे। सपना यादव ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाते हुए नई-नई तकनीकें सीखीं और अपनी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाई।
सपना यादव का यह सफर आसान नहीं रहा। गोरखपुर जैसे शहर से निकलकर दुबई तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराना उनकी मेहनत, लगन और जुनून का नतीजा है। सपना यादव पहले भी कई बार अपने हुनर के दम पर सुर्खियों में रही हैं। उन्हें “सरयू रत्न” सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने दर्जनों अवार्ड अपने नाम किए हैं, जो उनके लंबे संघर्ष और कड़ी मेहनत की गवाही देते हैं।
आज जब मेकअप इंडस्ट्री ग्लोबल स्तर पर तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में सपना यादव का यह मुकाम आने वाली युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने साबित कर दिया है कि अगर लगन और निरंतर मेहनत हो तो छोटे से कस्बे का कलाकार भी अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकता है।
उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाइयों का तांता लग गया है। चाणक्य विचार संस्थान के संरक्षक एवं चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर और भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़हलगंज दुर्गेश मिश्र ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने कहा कि सपना यादव ने गोरखपुर का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है।
सपना यादव की इस ऐतिहासिक सफलता ने यह संदेश दिया है कि यदि दृढ़ निश्चय और मेहनत हो तो कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।