हिंदी
अमीर हमजा (फाइल फोटो) Source Internet
New Delhi: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ सदस्य अमीर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक, हमलावर अज्ञात थे और उन्होंने एक न्यूज चैनल के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने के बाद हमजा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
अमीर हमजा को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का अहम चेहरा माना जाता है। उसने हफीज सईद के साथ मिलकर इस संगठन की नींव रखी थी और लंबे समय तक इसके प्रमुख पदों पर काम किया।
भारत में कई आतंकी हमलों में उसकी भूमिका बताई जाती रही है। खासकर लश्कर के प्रोपेगेंडा नेटवर्क और युवाओं को गुमराह कर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की रणनीति में उसका बड़ा योगदान रहा है।
इस हमले के पीछे किसका हाथ है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। इस घटना को भारत के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हमजा लंबे समय से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों से जुड़ा रहा है।
पाकिस्तान तक जा रही थी LIVE फुटेज… ISI-BKI कनेक्शन का बड़ा खुलासा, 11 गिरफ्तार
66 साल के हमजा का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखपुरा में हुआ था। हमजा ने मदरसे से आलिम की डिग्री हासिल की। इसके बाद वो आतंक की राह पर चला गया।
आतंकी अमीर हमजा लश्कर में एक वक्त में नंबर 2 की हैसियत रखता था। हमजा का मूल काम अपनी तकरीरों से आतंकियों को तैयार करना था। अमेरिका वित्त विभाग ने साल 2012 में हमजा को आतंकी घोषित किया था। हमजा को अमेरिका के लिए खतरा बताया गया था।
पाकिस्तान मंत्री के बयान से भड़का इजरायल, क्या टूटेगी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की नाजुक कड़ी?
हमजा के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि 1979 में हमजा ने आतंक की राह पकड़ी थी। उस वक्त अफगान लड़ाकों के साथ हमजा सोवियत यूनियन के खिलाफ लड़ाई में शामिल हुआ। सोवियत की लड़ाई खत्म होने के बाद हमजा को जम्मू कश्मीर में आतंक फैलान का काम मिला।
Location : New Delhi
Published : 16 April 2026, 1:55 PM IST
Topics : Amir Hamza Attack Lahore Lashkar e Taiba Pakistan