अमेरिका में पंडित जी की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश! 2 घंटे की कथा की फीस सुनकर दंग रह गए लोग

भारत में जहां सत्यनारायण कथा या किसी भी पूजा-पाठ के बाद पंडित जी को 501 रुपये, 1100 रुपये या अधिकतम 2100 रुपये तक दक्षिणा देने की परंपरा आम है, वहीं अमेरिका से सामने आई एक चौंकाने वाली जानकारी ने लोगों को हैरान कर दिया आखिर दो घंटे का पंड़ित का कितना फीस है।

Updated : 11 June 2026, 5:32 PM IST

New Delhi: भारत में जहां सत्यनारायण कथा या किसी भी पूजा-पाठ के बाद पंडित जी को 501 रुपये, 1100 रुपये या अधिकतम 2100 रुपये तक दक्षिणा देने की परंपरा आम है, वहीं अमेरिका से सामने आई एक चौंकाने वाली जानकारी ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि विदेशों में भारतीय पंडितों की कमाई बड़े-बड़े प्रोफेशनल्स को टक्कर देती है।

2 घंटे की सत्यनारायण कथा की फीस

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में अमेरिका में रहने वाली सारिका यादव नाम की महिला ने बताया कि वहां पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों के लिए पंडितों की फीस भारतीय सोच से बिल्कुल अलग है। उनके अनुसार, अमेरिका में सिर्फ 2 घंटे की सत्यनारायण कथा या छोटी पूजा के लिए ही पंडित जी की शुरुआती फीस करीब 250 से 300 डॉलर होती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 20,000 से 30,000 रुपये के बराबर बैठती है।

त्योहारों के समय पूजा की बुकिंग

इतना ही नहीं, महिला ने यह भी दावा किया कि अमेरिका में मंदिरों में भी निजी पूजा के लिए अलग से चार्ज लिया जाता है। वहां मंदिर प्रशासन ही 150 से 500 डॉलर तक यानी लगभग 14,000 से 50,000 रुपये तक फीस ले सकता है। खासकर वीकेंड और त्योहारों के समय पूजा की बुकिंग महीनों पहले करनी पड़ती है क्योंकि डिमांड बहुत ज्यादा रहती है।

DN Exclusive: गांव की गलियों से वर्ल्ड कप तक…कैसे शुरू हुआ दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल का सफर?

खास धार्मिक शिक्षा और योग्यता की जरूरत

वायरल दावे में यह भी सामने आया कि गृहप्रवेश, धनतेरस और सावन जैसे खास अवसरों पर पंडितों की भारी मांग होती है। इसी वजह से उनकी फीस और भी बढ़ जाती है। बताया गया कि कुछ पंडित R-1 वीजा के तहत अमेरिका जाते हैं, जो धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए विशेष वीजा होता है और इसके लिए खास धार्मिक शिक्षा और योग्यता की जरूरत होती है।

थार के रेगिस्तान में चमकता रेड सिटी, जानिए क्यों कहा जाता है इसे लाल शहर

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स जहां इसे चौंकाने वाला और अविश्वसनीय बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग मजाक में लिख रहे हैं कि इंजीनियरिंग छोड़कर पंडित बनना ही बेहतर है। कुछ लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि अमेरिका में पूजा के लिए हजारों डॉलर तक खर्च करने पड़ते हैं, जिसमें सामग्री का खर्च अलग होता है।कुल मिलाकर यह मामला एक बार फिर चर्चा में है कि कैसे विदेशों में भारतीय परंपराओं और धार्मिक अनुष्ठानों की मांग बढ़ने के साथ-साथ उनकी कीमतें भी कई गुना बढ़ जाती हैं।

Location :  New Delhi

Published :  11 June 2026, 5:32 PM IST