हिंदी
डोनाल्ड ट्रंप (Img: Google)
New Delhi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि वे ईरान पर दो हफ्तों के लिए बमबारी और किसी भी सैन्य हमले को रोकने पर सहमत हो गए हैं। यह समझौता उनकी घोषित डेडलाइन के महज दो घंटे पहले हुआ। ट्रंप ने पहले चेतावनी दी थी कि डेडलाइन पूरी होने पर पूरी सभ्यता को गंभीर नुकसान होगा। वाइट हाउस ने यह भी कहा कि इजरायल ने भी इस अस्थायी युद्धविराम को मान्यता दी है।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बताया कि यह युद्धविराम इस शर्त पर किया गया है कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत और सुरक्षित रूप से फिर से खोलने के लिए सहमत होगा। यह घोषणा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रस्ताव के बाद आई, जिसमें उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत के लिए संघर्षविराम का सुझाव दिया था।
Iran Israel War: युद्ध के बीच 18 की मौत के बाद ईरान का पलटवार, इजराइल पर दागीं… पढ़ें पूरी खबर
ट्रंप ने लिखा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने मुझसे अनुरोध किया कि मैं ईरान पर रात को भेजे जाने वाले विनाशकाली बल को रोकूं। इस शर्त पर कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने पर सहमत है, मैं दो हफ्ते के लिए युद्धविराम पर सहमत हूं। यह एक दो-तरफा समझौता होगा।
ट्रंप ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि अमेरिका ने अपने अधिकांश सैन्य उद्देश्यों को पहले ही हासिल कर लिया है और अब वे दीर्घकालिक शांति और मध्य-पूर्व में स्थिरता सुनिश्चित करने वाले निर्णायक समझौते की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से उन्हें 10-सूत्रीय प्रस्ताव मिला है। यह बातचीत शुरू करने के लिए व्यवहारिक आधार है।
ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर यह उनके लिए गर्व की बात है कि लंबे समय से चली आ रही यह समस्या समाधान के बेहद करीब है। वाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने CNN को बताया कि इजरायल ने भी बातचीत जारी रहने तक बमबारी रोकने पर सहमति दे दी है।
Location : New Delhi
Published : 8 April 2026, 7:23 AM IST
Topics : Donald Trump iran Iran Israel war israel Middle East