
शादी के बंधन में बंधे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज
New Delhi: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है। दोनों की शादी को लेकर कई सालों से अटकलें चल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने मंगलवार को सिविल मैरिज (कोर्ट मैरिज) की है। खास बात यह रही कि इस मौके पर उनके पांच बच्चे भी मौजूद थे।
रोनाल्डो और जॉर्जिना का रिश्ता करीब एक दशक पुराना है। दोनों 2016 में मैड्रिड में मिले थे और तब से साथ हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अंगूठियां दिखाते हुए एक फोटो भी शेयर की। इन दोनों के साथ में चार बच्चे हैं। फुटबॉल के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल रोनाल्डो और जॉर्जिना ने किसी भव्य समारोह के बजाय बेहद निजी अंदाज में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया।
इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की अंगूठियां दिखाते हुए रोनाल्डो और जॉर्जिना
ठीक एक साल पहले सगाई की थी
रोनाल्डो और जॉर्जिना ने आज से ठीक एक साल पहले 12 अगस्त 2025 को सगाई की थी। उस वक्त जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट रिंग की फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।'रोनाल्डो और जॉर्जिना नौ साल (2016) से डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2017 की शुरुआत में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और ज्यूरिख में फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे।
रोनाल्डो हाल ही में फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल की टीम के लिए खेले थे। उनकी टीम जुलाई में राउंड ऑफ 16 में स्पेन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। स्पेन ने 1-0 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले से पहले रोनाल्डो ने घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी फीफा विश्व कप होगा। मैच के बाद उन्हें मैदान से जाते समय चेहरे पर उदासी और आंखों में आंसू के साथ देखा गया।
रोनाल्डो और जॉर्जिना अपने चार बच्चों के साथ
विश्व कप में रोनाल्डो के डेब्यू के बाद पुर्तगाल ने 2006 में चौथा स्थान हासिल किया था। 2010 में टीम राउंड ऑफ 16 तक पहुंची, जबकि 2014 में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। रोनाल्डो का फीफा विश्व कप करियर 27 मैचों के साथ खत्म हुआ। यह किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा विश्व कप मैचों में दूसरा स्थान है। उन्होंने विश्व कप में कुल 11 गोल किए।
जॉर्जिना एक स्पेनिश मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन दोनों के साथ में चार बच्चे हैं। एवा मारिया और मातेओ का जन्म 2017 में सरोगेसी से हुआ था। वहीं, 2017 में ही जॉर्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना और 2022 में बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया था। इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा भी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, जिनका जन्म 2010 में हुआ था।
Location : New Delhi
Published : 12 August 2026, 5:41 AM IST