
प्रतीकात्मक (Image Source: Google)
New Delhi: इटली के बर्गमो प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बैसाखी के मौके पर गुरुद्वारे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग में दो भारतीयों की मौत हो गई। यह वारदात कोवो शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के बाहर हुई।
हमला शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) की देर रात उस समय हुआ, जब लोग बैसाखी के कार्यक्रम के लिए जुटे हुए थे। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों कोवो और एग्नाडेलो क्षेत्र से जुड़े बताए गए हैं। घटना उस समय हुई जब वे धार्मिक स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक गोदाम से बाहर निकल रहे थे।
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर अचानक मौके पर पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। उसने कई राउंड गोलियां चलाईं और फिर कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल से करीब दस खाली कारतूस मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फायरिंग काफी देर तक चली।
तमिलनाडु में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में बड़े धमाके में 17 लोगों की मौत, भारी चीख पुकार
शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि यह कोई अचानक हुआ विवाद नहीं था, बल्कि एक सुनियोजित हमला था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति भी भारतीय मूल का था और वह अक्सर गुरुद्वारे में आता-जाता था। इस जानकारी के बाद पुलिस हमलावर की पहचान और उसके मकसद की गहराई से जांच कर रही है।
गवाहों के अनुसार, इस हमले में एक तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया। गोली उसे छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर हादसे से बच गया। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि इस फायरिंग के अगले दिन यानी शनिवार (18 अप्रैल 2026) को स्थानीय संस्थाओं की भागीदारी से बैसाखी का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। इस घटना ने न केवल भारतीय समुदाय बल्कि स्थानीय लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।
बेडरूम में कैमरा, फिर ब्लैकमेल! आगरा में पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोरने वाला मामला
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के पीछे की साजिश का खुलासा किया जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 19 April 2026, 5:42 PM IST