‘मैं अपने आप में पूरी हूँ’, शादी को लेकर सारा अली खान ने बयां किए अपने जज्बात, खुद को बताया ग्रीन फ्लैग

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज के बीच सारा अली खान ने शादी पर अपनी राय साझा की है। माता-पिता के तलाक का जिक्र करते हुए सारा ने कहा कि उन्होंने कई शादियां टूटते देखी हैं, इसलिए वह शादी के लिए जल्दबाजी न कर सही इंसान का इंतजार करेंगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 May 2026, 4:07 PM IST

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' को लेकर लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन और सफलता के बीच सारा ने एक इंटरव्यू में अपने किरदार, करियर और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की।

इस दौरान जब उनसे शादी की प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद संजीदगी से जवाब दिया। सारा ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई शादियां टूटते हुए देखी हैं, यही वजह है कि वह शादी जैसे पवित्र बंधन को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं।

अकेलेपन से बचने के लिए शादी नहीं करना चाहती

एक मीडिया इंटरव्यू में सारा अली खान ने कहा कि इंसान हमेशा अपने आसपास की घटनाओं और अनुभवों से ही सीखता है। उन्होंने कहा, "मैंने देखा है कि शादियां गलत भी हो सकती हैं, इसलिए मैं जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहती। मैं सोच-समझकर सही इंसान का इंतजार कर रही हूँ।"

सारा ने आगे अपने विचारों को स्पष्ट करते हुए कहा, "मैं खुद को पूरा करने या सिर्फ अकेलेपन से बचने के लिए शादी नहीं करना चाहती। मैं अपने आप में पूरी हूँ। मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि कोई दूसरा आकर मुझे पूरा करेगा। अगर मेरी जिंदगी में शादी होती है, तो वह सही इंसान के साथ और सही समय पर ही होगी।"

सारा अली खान को केदारनाथ जाने से पहले करना होगा ये काम, अब आस्था का सबूत जरूरी! गैर-हिंदुओं के लिए एफिडेविट अनिवार्य

खुद को बताया 'ग्रीन फ्लैग' और करियर पर दिया जोर

इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान ने खुद को एक 'ग्रीन फ्लैग' (सकारात्मक स्वभाव वाली पार्टनर) बताया। उन्होंने कहा कि वह लगातार खुद को एक बेहतर इंसान बनाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने एक्टिंग करियर पर है। सारा ने बताया कि वह भविष्य में अपनी जिंदगी में एक ऐसे पार्टनर की तलाश करेंगी जो उनकी भावनाओं को समझे, उनके काम की इज्जत करे और उन्हें हमेशा खुश रखे।

माता-पिता के तलाक का जिंदगी पर दिखा असर

गौरतलब है कि सारा अली खान के माता-पिता, सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी। उस वक्त सैफ 21 साल के थे और अमृता उनसे बड़ी यानी 33 साल की थीं। शादी के करीब 13 साल बाद, साल 2004 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। सैफ और अमृता के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।

तलाक के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली, लेकिन अमृता सिंह ने दोबारा शादी नहीं की और बच्चों की परवरिश की। माता-पिता के इस रिश्ते और अलगाव को करीब से देखने की वजह से ही सारा शादी के फैसले पर खुद को पूरा समय देना चाहती हैं।

Bollywood Actress: सारा अली खान की हिट और फ्लॉप फिल्मों की पूरी लिस्ट, जानें ‘मेट्रो इन दिनों’ तक कैसा रहा करियर ग्राफ?

बॉक्स ऑफिस पर 'पति पत्नी और वो दो' की अच्छी शुरुआत

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में सारा के साथ आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने शुरुआती तीन दिनों (ओपनिंग वीकेंड) में करीब 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Location :  Mumbai

Published :  18 May 2026, 4:07 PM IST