क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ पाएगी, महज 6 दिनों में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में खलबली मचा दी है। रणबीर कपूर और आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ने वाली इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन कितना है, जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

धुरंधर 2 6th day कलेक्शन (source: google)
Mumbai: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने भारतीय बाजार में 56.55 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया।
मीडिया आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 919 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही सबसे तेज 900 करोड़ कमाने के मामले में इसने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, हालांकि 6 दिनों की कुल कमाई के मामले में 'पुष्पा 2' (951.32 करोड़) अब भी थोड़ा आगे है।
भारत में फिल्म की पकड़ काफी मजबूत नजर आ रही है। धुरंधर 2 का कुल नेट कलेक्शन अब 575.67 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन (टैक्स से पहले की कमाई) 687.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी रणवीर सिंह का जादू चल रहा है, जहां फिल्म ने अब तक 231.57 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। इन सबको मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 919 करोड़ रुपये के पार जा चुका है।
दिल्ली में किताबों का काला कारोबार, 20 हजार नकली कॉपी बरामद; जानें क्या है पूरा मामला
फिल्म की सफलता में सबसे बड़ा हाथ हिंदी दर्शकों का रहा है। मंगलवार को हुई कुल कमाई में से अकेले हिंदी वर्जन ने 52 करोड़ रुपये का योगदान दिया। दक्षिण भारत में भी फिल्म अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है, जहां तेलुगु में 3.10 करोड़ और तमिल में 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी फिल्म ने लाखों में कमाई की है। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत धुरंधर 2 ने आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' (912.75 करोड़) और रणबीर कपूर की 'एनिमल' (915 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
गोरखपुर में पत्नी और बेटे बने कातिल, कलह का खौफनाक अंजाम; जानिये पूरा मामला
गौरतलब है कि 'धुरंधर' के पहले भाग ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की थी। पहले पार्ट ने अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़कर सबको चौंका दिया था। अब दूसरे भाग की इस जबरदस्त कामयाबी ने साबित कर दिया है कि दर्शक इस फ्रेंचाइजी के दीवाने हैं।
दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'A' रेटेड फिल्म बनने की ओर भी तेजी से बढ़ रही है।