FIFA World Cup 2026: कनाडा में नोरा फतेही का रेड हॉट लुक में धमाका, फीफा ओपनिंग सेरेमनी में डांस से मचाया गदर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने कनाडा में अपने डांस और रेड हॉट लुक से आग लगा दी। वहीं मैक्सिको में शकीरा और बर्ना बॉय ने ऑफिशियल एंथम पर परफॉर्म किया। इस बार टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 48 टीमें भाग ले रही हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 June 2026, 12:50 PM IST

New Delhi: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहरा दिया है। कनाडा में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2026 की भव्य ओपनिंग सेरेमनी के एक स्पेशल वर्जन में नोरा ने अपनी कातिलाना अदाओं और हैरतअंगेज डांस मूव्स से पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया।

डांस के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है, यह बात उन्होंने एक बार फिर साबित कर दी है। इस धमाकेदार परफॉर्मेंस के कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ बस नोरा फतेही के ही चर्चे हैं।

रेड हॉट लुक में नोरा फतेही ने लगाई स्टेज पर आग

कनाडा में हुए इस खास समारोह में नोरा फतेही का बेहद ग्लैमरस और बोल्ड अवतार देखने को मिला। वह ऑल-रेड कटआउट ड्रेस और खुले लहराते बालों में स्टेज पर उतरीं, जहां उनका लुक देखते ही बन रहा था।

नोरा ने न सिर्फ अपने बेहतरीन डांस का जादू बिखेरा, बल्कि मशहूर परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ मिलकर अपना ‘फुटबॉल एंथम’ भी लाइव गाया। सैकड़ों बैकग्राउंड डांसर्स के साथ नोरा की इस जोशीली परफॉर्मेंस ने समां बांध दिया। फैंस इस आइकॉनिक मोमेंट के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

नोरा फतेही 2026 में बनेंगी दुल्हन! जानें किससे होगी शादी?

मैक्सिको में शकीरा और बर्ना बॉय का महा-धमाका

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बेहद ऐतिहासिक और शानदार रहा है। मैक्सिको सिटी में आयोजित की गई पहली ओपनिंग सेरेमनी में ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा और अफ्रीकन जायंट बर्ना बॉय ने मंच पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया।

दोनों ने इस मेगा टूर्नामेंट के ऑफिशियल एंथम ‘डाई डाई’ की पहली लाइव परफॉर्मेंस देकर वहां मौजूद लाखों दर्शकों में जोश भर दिया। मैक्सिको की इस ऐतिहासिक शाम को और खास बनाने के लिए लैटिन म्यूजिक के कई बड़े दिग्गज भी स्टेज पर उतरे, जिनमें जे बाल्विन, बेलिंडा और डैनी ओशन जैसे मशहूर नाम शामिल रहे।

टोरंटो और लॉस एंजिल्स में सजी दुनिया भर के सितारों की महफिल

फुटबॉल के इस महाकुंभ की धूम कनाडा के टोरंटो से लेकर अमेरिका के लॉस एंजिल्स तक देखने को मिल रही है। टोरंटो में आयोजित दूसरी शानदार ओपनिंग सेरेमनी में एलैनिस मोरिसैट, एलेशिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज़ और माइकल बुबले जैसे दिग्गज कनाडाई और इंटरनेशनल कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। वहीं लॉस एंजिल्स (US सेरेमनी) में कैटी पेरी ने अनीता, फ्यूचर, लिसा, रेमा और टायला जैसे ग्लोबल स्टार्स के साथ मिलकर एक बेहतरीन महा-जुगलबंदी पेश की।

FIFA World Cup  2026: फैंस को लगा बड़ा झटका, वर्ल्ड कप के पहले मैच में नहीं दिखेंगे नेमार

इतिहास का सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप

आपको बता दें कि 2026 FIFA वर्ल्ड कप इस टूर्नामेंट के इतिहास का अब तक का सबसे भव्य और बड़ा वर्जन है। फुटबॉल के इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार इसकी मेजबानी संयुक्त रूप से तीन देश अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको कर रहे हैं। दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों को दीवाना बनाने वाला यह महाकुंभ 19 जुलाई को होने वाले ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त होगा।

Location :  New Delhi

Published :  13 June 2026, 12:50 PM IST