
एल्विश यादव ने किया बड़ा ऐलान (IMG: Instragram)
Mumbai: एल्विश यादव के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया की दुनिया से अपनी पहचान बनाने वाले एल्विश अब बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं। यूट्यूबर, सोशल मीडिया स्टार और रियलिटी शो विनर बनने के बाद एल्विश का अगला पड़ाव अब बॉलीवुड बताया जा रहा है। एल्विश ने गुरुवार को अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। उन्होंने अपने फैंस को इस नए सफर का हिस्सा बताया और कहा कि आज वह जहां भी हैं, उसके पीछे उनके फैंस का प्यार और सपोर्ट है।
अपनी नई फिल्म का ऐलान करते हुए एल्विश यादव ने फैंस के लिए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि वह बाहर से आए हैं और बॉलीवुड में उनका कोई गॉडफादर नहीं था। एल्विश ने अपने सफर को याद करते हुए कहा कि वह अपने फैंस के बीच से उठकर यहां तक पहुंचे हैं और उनके प्यार ने उन्हें बड़े पर्दे तक पहुंचाया है।
यूट्यूब के बाद अब बॉलीवुड में मचेगा सिस्टम: टाइगर श्रॉफ संग एक्शन फिल्म से डेब्यू करेंगे एल्विश यादव
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एल्विश यादव को ‘मालामाल वीकली 2’ में कास्ट किया गया है। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे जाने-पहचाने चेहरे भी नजर आ सकते हैं।
‘मालामाल वीकली’ की पहली फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने किया था। कॉमेडी और देसी अंदाज से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी इसे अच्छी सफलता मिली थी। फिल्म में परेश रावल, रितेश देशमुख, ओम पुरी और अरबाज खान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी और इसके मजेदार किरदारों ने इसे कॉमेडी फिल्मों में अलग पहचान दिलाई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मालामाल वीकली 2’ में पहली फिल्म से रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव की वापसी हो सकती है। वहीं फिल्म में परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन और शिल्पा शिरोडकर जैसे नामों को भी कास्ट किए जाने की बात सामने आई है।
एल्विश यादव ने सोशल मीडिया से शुरुआत कर अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई। इसके बाद वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन के विजेता बने। शो जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता और तेजी से बढ़ी। अब एल्विश एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में हैं। यानी उनका सफर यूट्यूब से शुरू होकर रियलिटी टीवी और अब बॉलीवुड तक पहुंच गया है।
Location : Mumbai
Published : 13 August 2026, 9:10 PM IST