
5 नॉमिनेट कंटेस्टेंट्स
Mumbai: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 से प्रणित मोरे अब शो से बाहर हो चुके हैं। बीते हफ्ते कुल 9 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया था। वीकेंड का वार में एक कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट्स मिलने पर शो से बाहर होना था, लेकिन प्रणित मोरे की तबीयत ठीक न होने के चलते उन्हें एविक्ट कर दिया गया।
उनके बाहर होने के बाद घरवालों में हलचल मच गई। प्रणित शो के मजबूत और लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक माने जा रहे थे। उनकी अचानक तबीयत खराब होने से शो के फैंस भी काफी निराश नजर आए।
वीकेंड का वार खत्म होते ही बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क करवाया गया। इस बार टास्क का फॉर्मेट थोड़ा अलग था। बिग बॉस ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया को अपने हाथ में रखते हुए फैसला घरवालों को देना तय किया।
कंटेस्टेंट्स को पेयर्स में कन्फेशन रूम में बुलाया गया, जहां उन्हें दो-दो नाम दिए गए। इनमें से किसी एक को नॉमिनेट करने का फैसला उन्हें मिलकर करना था। इस तरह हर राउंड में दो-दो कंटेस्टेंट्स ने एक नाम तय किया और धीरे-धीरे नॉमिनेशन की लिस्ट तैयार हुई।
राउंड 1: फरहाना, मालती और अशनूर को मृदुल व अभिषेक में से एक को नॉमिनेट करने का विकल्प दिया गया। मेजोरिटी ने अभिषेक बजाज का नाम लिया।
राउंड 2: मृदुल और अमाल ने तान्या को बचाते हुए फरहाना भट्ट को नॉमिनेट किया।
राउंड 3: कुनिका सदानंद और नीलम गिरी को गौरव, अमाल और शहबाज में से किसी एक को नॉमिनेट करना था। सभी ने गौरव खन्ना का नाम लिया।
राउंड 4: गौरव और अभिषेक की जोड़ी को मालती और नीलम में से एक को नॉमिनेट करना था। दोनों ने मालती को बचाकर नीलम गिरी को नॉमिनेट किया।
राउंड 5: आखिरी राउंड में तान्या और शहबाज को कुनिका सदानंद और अशनूर कौर में से किसी एक को नॉमिनेट करना था। दोनों ने अशनूर कौर को नॉमिनेट किया।
बिग बॉस सीजन 19 (सोर्स- गूगल)
नॉमिनेशन टास्क के बाद इस हफ्ते कुल 5 कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी है।
1. फरहाना भट्ट
2. गौरव खन्ना
3. अभिषेक बजाज
4. अशनूर कौर
5. नीलम गिरी
अब आने वाले वीकेंड का वार में इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर से अलविदा कहना पड़ सकता है।
शो से जुड़ी खबरों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर फैंस यह चर्चा कर रहे हैं कि इस हफ्ते नीलम गिरी या फिर अशनूर कौर में से कोई एक बाहर हो सकता है। वहीं, फरहाना, गौरव और अभिषेक को दर्शकों ने मजबूत खिलाड़ी माना है, जिनका गेम अब तक अच्छा चल रहा है।
‘राजा जैसा महसूस कराना चाहती हूं पति को’, बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल का प्यार पर बयान हुआ वायरल
हालांकि, किसे सबसे कम वोट मिलते हैं, यह अगले हफ्ते के एपिसोड में ही पता चलेगा।
प्रणित मोरे के बाहर होने के बाद घर का माहौल एक बार फिर बदल गया है। नए नॉमिनेशन के साथ घरवालों में तनाव बढ़ गया है और सभी अपने-अपने गेम को बचाने में जुट गए हैं। बिग बॉस का अगला हफ्ता दर्शकों के लिए दिलचस्प और रोमांचक होने वाला है।
Location : Mumbai
Published : 3 November 2025, 2:05 PM IST
Topics : Bigg Boss 19 Bigg Boss 19 Eviction Bigg Boss 19 Nomination Task Pranit More Pranit More Evicted