कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को होने वाले हैं ट्विन्स? वायरल Video से फैंस को लगा बड़ा झटका, जानिए सच्चाई

टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उनके पति हर्ष लिंबाचिया ट्विन्स का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद फैंस में हलचल मच गई और लोग मान बैठे कि भारती जल्द जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 9 November 2025, 5:52 PM IST

Mumbai: टीवी की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी बेहतरीन कॉमेडी और मस्तमौला अंदाज से लोगों को हंसाने वाली भारती इस बार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने फैंस के बीच उत्सुकता और हलचल दोनों बढ़ा दी हैं। दरअसल, वीडियो में भारती के पति हर्ष लिंबाचिया ने मजाक में कहा कि “हो गए ट्विन्स” और बस यही बात लोगों के बीच खबर बन गई।

वायरल वीडियो का क्या है सच?

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती लाल रंग की टी-शर्ट पहने हुए नजर आती हैं और हर्ष उनके साथ बैठे होते हैं। बातचीत के दौरान हर्ष कहते हैं कि वे तीन दिन की ट्रिप पर जा रहे हैं, जिस पर भारती मजाक में जवाब देती हैं कि “मुझे पता है, काम से जा रहे हो।” इसके बाद भारती अपने फैंस से कहती हैं, “सोचो अगर ये वापस आए और गुड न्यूज़ मिले कि छोटी सी बिटिया...” तभी बीच में हर्ष बोल पड़ते हैं, “कि हो गए ट्विन्स।”

Anupama Serial: वनराज ने क्यों छोड़ा अनुपमा शो, सुधांशु पांडे ने खुद बताई वजह

हर्ष की इस बात पर भारती तुरंत उन्हें देखकर कहती हैं, “क्या? ओह शिट। अब तो सबको पता चल गया।” दोनों की यह मस्ती भरी बातचीत फैंस के लिए सरप्राइज बन गई। वीडियो देखते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स की झड़ी लगा दी- किसी ने लिखा “ट्विन्स बहुत क्यूट लगेंगे,” तो किसी ने कहा “गोले के भाई-बहन का इंतज़ार रहेगा।”

भारती ने दी सफाई

हालांकि, कुछ ही पलों बाद भारती ने मुस्कुराते हुए सच्चाई साफ कर दी। उन्होंने कहा, “नहीं भाई, हमारे ट्विन्स नहीं हैं। आपने गोले की वीडियो देखी होगी जिसमें वो कहता है कि उसे भाई भी चाहिए, बहन भी चाहिए। बस, उसी वजह से सबको शक हो गया।” इस पर पीछे से हर्ष फिर मजाक करते हुए कहते हैं, “मुझे तो तीन की आशा है।” जिस पर भारती हंसते हुए जवाब देती हैं, “तीन क्या ऐसे चिपके होंगे क्या।”

42 साल की उम्र में मां बनीं कैटरीना, विक्की के घर गूंजी किलकारी; बॉलीवुड से उमड़ा बधाइयों का सैलाब

जल्द नन्हें मेहमान का स्वागत करेगा कपल

भारती और हर्ष के बीच यह मजेदार बातचीत देखकर फैंस लोटपोट हो गए। हालांकि, भारती ने यह भी संकेत दिया कि वह जल्द अपने परिवार में नए मेहमान का स्वागत करने वाली हैं, लेकिन ट्विन्स की खबर सिर्फ एक मजाक थी। बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी की थी और 2022 में अपने बेटे लक्ष्य (गोला) का स्वागत किया था। भारती अक्सर अपने व्लॉग्स में अपने बेटे और पारिवारिक पलों को शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं।

Location :  Mumbai

Published :  9 November 2025, 5:52 PM IST