कांप उठा पीड़ित परिवार का कलेजा, जिसके सुरक्षित लौटने की मन्नतें मांग रहे थे अपने, वो रोती हुई मिली बेबस बेटी

रामनगर कोतवाली पुलिस ने करीब एक महीने पहले बहला-फुसलाकर भगाई गई एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, जिस पर शादी और दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 July 2026, 6:21 PM IST

Ramnagar: रामनगर कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि आरोपी ने करीब एक महीने पहले लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया, उससे शादी की और जबरदस्ती रेप किया।उसके बाद से वह फरार चल रहा था। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

6 जून को नाबालिग हुआ था फरार

गौरतलब है कि 6 जून को भीम नगर, प्रतापपुर (काशीपुर, उधम सिंह नगर जिला) के रहने वाले अमन सागर ने रामनगर इलाके से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था, इसके बाद उसने नाबालिग से शादी की और कई बार रेप किया।

ये भी पढ़ें - Ramnagar: जुआ रोकने पर बढ़ा बवाल! देर रात फायरिंग से इलाके में दहशत

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

लड़की के परिवार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। दोनों को खोजने और बरामद करने के लिए बनाई गई पुलिस टीम ने अमन सागर को गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस अभी लड़की की मेडिकल जांच की व्यवस्था कर रही है, जबकि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें - Ramnagar: रात तक सब कुछ था सामान्य, सुबह कमरे में मिला अधेड़ का ऐसा शव कि दहल उठा पूरा मोहल्ला

Location :  Ramnagar

Published :  13 July 2026, 6:21 PM IST